{"_id":"681a4ac7e1d14b24e409c8ad","slug":"shakti-samvad-of-administration-from-today-in-gonda-gonda-news-c-100-1-slko1026-137219-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा में आज से प्रशासन का शक्ति संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा में आज से प्रशासन का शक्ति संवाद
Tue, 06 May 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। महिला सशक्तीकरण की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। बुधवार से ‘शक्ति संवाद’ नामक डिजिटल अनुश्रवण प्रणाली शुरू हो रही है। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों और महिला कैडरों की गतिविधियों और वित्तीय प्रक्रियाओं की लाइव निगरानी की जाएगी। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
गांवों में स्वच्छता के कार्यों की लाइव माॅनीटरिंग के बाद अब शक्ति संवाद कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसमें हर दिन शाम चार बजे जिले के विभिन्न विकासखंडों में महिलाओं के कार्यों का डिजिटल अवलोकन किया जाएगा। यह व्यवस्था पारदर्शिता और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देगी। यह तकनीकी पहल गोंडा को उत्तर प्रदेश में मॉडल जनपद के रूप में प्रस्तुत करेगी।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि शक्ति संवाद का उद्देश्य सिर्फ निगरानी करना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सक्रिय भागीदारी को भी बढ़ावा देना है। इस पहल में स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन जैसे विभिन्न क्षेत्रों की बैंक सखियों, बीसी सखियों और कैडरों की भूमिका का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा, जिससे विकासखंड वार सत्यापन किया जाएगा और महिलाओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होगी। समूह एवं अन्य कैडर के क्रियाकलापों का सत्यापन रोज किया जाएगा। इनके वित्त पोषण के संबंध में विकासखंड वार सत्यापन करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
सीडीओ अंकिता जैन ने बताया कि ग्राम पंचायतों का चयन संबंधित ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। सूची पूर्व में गूगल शीट पर दर्ज की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक एक दिन पहले विभागीय समूहों में साझा किया जाएगा। जिला स्तर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार व जिला मिशन प्रबंधक और ब्लॉक स्तर पर बीडीओ व अन्य अधिकारी नियमित सहभागिता करेंगे। सीडीओ ने कहा, यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति-निर्धारण की भागीदार बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। यह पारदर्शिता, तकनीक और भागीदारी का ऐसा संगम है जो आने वाले दिनों में गोंडा को प्रदेश में नेतृत्वकर्ता की भूमिका देगा।
साप्ताहिक समीक्षा रोस्टर
बुधवार को हलधरमऊ, इटियाथोक, झंझरी और कटरा बाजार ब्लॉक
बृहस्पतिवार को मनकापुर, मुजेहना, नवाबगंज व पंडरी कृपाल ब्लॉक
शुक्रवार को परसपुर, रुपईडीह, तरबगंज व वजीरगंज ब्लॉक
सोमवार को बभनजोत, बेलसर, छपिया व करनैलगंज ब्लॉक