फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shabad-Kirtan echoed on the occasion of Prakashotsav of Guru Nanak Dev

Gonda News: गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर गूंजे शबद-कीर्तन

Wed, 05 Nov 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 05 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Shabad-Kirtan echoed on the occasion of Prakashotsav of Guru Nanak Dev
अवतरण दिवस पर शोभायात्रा निकालते लोग। 
गोंडा। सिख समुदाय के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी का 556वां प्रकाशोत्सव बुधवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शहर के दोनों गुरुद्वारे में ‘वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह’ के जयकारों से गूंज उठे।
विज्ञापन

मालवीयनगर स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अमृतसर से आए रागी जत्थों में भाई साहिब सिंह, अवतार सिंह व विक्रम सिंह ने ‘सतगुरु नानक प्रकटया, मिटी धुंध जग चानन होया’ और ‘कल तारन गुरुनानक आया’ से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन सहित अन्य अधिकारियों ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और गुरुनानक देव जी के उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा समिति की ओर से मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर स्थित अनाथालय में बच्चों को दैनिक उपयोग की सामग्री और मिठाई दी गई। इस दौरान प्रधान हरजीत सिंह छावड़ा, राजेंद्र सिंह खुराना, इकबाल सिंह खुराना, विक्की सिंह, परमजीत सिंह आदि रहे। वहीं, गुरुद्वारा बड़गांव साहिब में रागी जत्था में सुदेश कौर, प्रभिजोत कौर आदि ने शबद कीर्तन किया। इस दौरान प्रधान राजेंद्र सिंह भाटिया, चरनजीत सिंह खालसा, सुरजीत सिंह छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed