फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Several trains on the Gonda-Mankapur route will remain cancelled on the 26th, 27th, and 28th

Gonda News: 26, 27 व 28 को गोंडा-मनकापुर रूट की कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Thu, 24 Sep 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 24 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Several trains on the Gonda-Mankapur route will remain cancelled on the 26th, 27th, and 28th
गोंडा। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायण छपिया-मसकनवां-लखपतनगर-मनकापुर के बीच 18.82 किलोमीटर रेलखंड पर 26 और 27 सितंबर को नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके चलते गोंडा और मनकापुर से चलने वाली कई सवारी और मेमू ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

55093 गोरखपुर-गोंडा सवारी ट्रेन 26 और 27 सितंबर को तथा 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी ट्रेन 27 और 28 सितंबर को निरस्त रहेगी। 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी सवारी ट्रेन 26 और 27 सितंबर तथा 55092 सीतापुर सिटी-गोंडा सवारी ट्रेन 27 और 28 सितंबर को नहीं चलेगी। मनकापुर से चलने वाली 64217 मनकापुर-अयोध्या कैंट मेमू और 64223 मनकापुर-अयोध्या धाम मेमू 26 सितंबर को निरस्त रहेंगी। 64218 अयोध्या कैंट-मनकापुर और 64219 मनकापुर-अयोध्या कैंट मेमू 27 सितंबर को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

64220 अयोध्या कैंट-मनकापुर और 64224 अयोध्या धाम-मनकापुर मेमू 26 सितंबर को नहीं चलेंगी। 14233 प्रयागराज संगम-मनकापुर एक्सप्रेस 25 सितंबर को मनकापुर के बजाय अयोध्या धाम तक जाएगी। 14234 मनकापुर-प्रयागराज संगम 26 सितंबर को अयोध्या धाम से चलेगी। इसी तरह 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती और 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम की यात्रा भी अयोध्या धाम तक सीमित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग के कारण 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर को गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर होकर चलेगी। 12565 दरभंगा-नई दिल्ली, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत, 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत, 15273 रक्सौल-आनंद विहार और 12556 बठिंडा-गोरखपुर भी गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर मार्ग से चलेंगी। 22549 गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत 27 सितंबर को मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी होकर चलेगी। अयोध्या धाम में इसका ठहराव नहीं होगा। 15561 दरभंगा-गोमतीनगर भी 26 सितंबर को मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी होकर चलेगी और अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट में नहीं रुकेगी। 14674 अमृतसर-जयनगर, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़, 15707 कटिहार-अमृतसर और 14673 जयनगर-अमृतसर समेत कई ट्रेनों को गोंडा के बजाय दूसरे मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed