{"_id":"6a5fb00de157459d9408b549","slug":"several-protesting-sp-leaders-detained-gonda-news-c-100-1-slko1026-162763-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रदर्शन कर रहे कई सपा नेता हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रदर्शन कर रहे कई सपा नेता हिरासत में
Tue, 21 Jul 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार देर शाम सपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर धरना दिया।
मार्ग पर जाम लगाने से रोकने पर पुलिस से हुई धक्कामुक्की के बाद कई सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। धरने में सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह मोनू, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष दीपू यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लालचंद गौतम, जावेद मंटू, रवि यादव, रफीक रैनी, शहान अख्तर राईनी, राजेश मिश्रा, विजय दूबे, संजय साहू आदि शामिल हुए। नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह और नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस कई सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। (संवाद)