{"_id":"68cc4d19b43860eb580fa006","slug":"seven-more-people-fall-ill-with-dengue-gonda-news-c-100-1-gon1001-144103-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डेंगू से सात और लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डेंगू से सात और लोग बीमार
Thu, 18 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बरसात के बाद जिले में संक्रामक बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। बृहस्पतिवार को बुखार के सात मरीजों में डेेंगू की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। इसके साथ ही इस वर्ष जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 40 पहुंच गई है। प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य टीमों को लगाया गया है। मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
मेडिकल कॉलेज में बुखार के मरीजों की जांच में अंश व संध्या में डेंगू की पुष्टि हुई है। केजीएमयू लखनऊ में भर्ती गोंडा की रंजना देवी व सौरभ पांडेय, सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती गोंडा के ही राम प्रीति व रमेश कुमार की जांच रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती जिले के ही अलाउद्दीन की जांच रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
विभाग की ओर से संबंधित मरीजों के गांव की जानकारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से प्रभावित गांवों में संबंधित सीएचसी की टीम को निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। चिकित्सकों को मरीजों का फाॅलोअप करने के साथ ही केस हिस्ट्री तैयार करने को कहा गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में बुखार के मरीज श्रावस्ती निवासी भगवंत व कौड़िया बाजार निवासी सीताराम भर्ती हैं। दोनों मरीजों की डेंगू जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
विज्ञापन
घबराएं नहीं, डेंगू का कराएं उपचार
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू के प्रारंभिक लक्षण दिखते ही सरकारी अस्पताल जाकर डॉक्टरों से परामर्श लें। तेज बुखार, शरीर में चक्कते पड़ना, नांक, मुंह व मसूड़़ों से खून आना, जोड़ो में दर्द आदि लक्षण दिखने पर डॉक्टर के परामर्श पर जांच कराएं। डेंगू के हर मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं होती। अस्पताल से दवा लेकर घर में आराम करने से भी राहत मिल जाती है। कुछ मरीजों के डेंगू निगेटिव रहने के बावजूद प्लेटलेट्स काउंट कम हो रहा है। उन्हें विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया जाता है।
निरोधात्मक कार्रवाई कर रहा स्वास्थ्य विभाग
डेंगू की पुष्टि होने के बाद मरीज के घर व आसपास निरोधात्मक कार्रवाई की जाती है। दवाओं का छिड़काव कर फॉगिंग कराई जाती है। ग्राम पंचायतें व नगर पालिका के जिम्मेदारों से नियमित छिड़काव व फॉगिंग कराने की अपील की जा रही है।
- डॉ. एसजेडए जैदी, जिला मलेरिया अधिकारी