{"_id":"666dd9b0b46a09d821019ecc","slug":"seven-buses-stopped-due-to-lack-of-driver-and-conductor-gonda-news-c-100-1-slko1026-118650-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चालक व परिचालक न होने से खड़ी हो गईं सात बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चालक व परिचालक न होने से खड़ी हो गईं सात बसें
Sat, 15 Jun 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के गोंडा डिपो में चालकों व परिचालकों की कमी से शनिवार को सात बसें गंतव्य को रवाना नहीं हो सकीं। इससे बस स्टेशन पर यात्री साधन के लिए भटकते रहे। कई यात्री तो बस को इंतजार में खड़े रहे ताे कई निजी बस या टैक्सी से गंतव्य को रवाना हुए।
परिवहन निगम के गोंडा डिपो से 18 नई बसों समेत 110 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, बहराइच समेत कई रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है। यहां से प्रतिदिन 13 हजार मुसाफिर विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। पुरानी बसों पर एक-एक चालक व एक-एक परिचालक की तैनाती है। जबकि दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी समेत लंबी दूरी के अन्य रूटों की नई बसों में दो-दो चालकों की तैनाती है। गोंडा डिपो में 150 चालक व 180 परिचालक तैनात हैं। इनमें से कई अवकाश पर भी रहते हैं। इससे सभी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। चालकों व परिचालकों की कमी के चलते शनिवार को सात बसें गंतव्य को रवाना नहीं हो सकीं। ऐसे में बहराइच, बलरामपुर समेत अन्य लोकल रूट के यात्री परेशान हुए। कई यात्री निजी बस या टैक्सी से गंतव्य को रवाना हुए। जबकि तमाम यात्री बस के इंतजार में घंटों खड़े रहे।
अयोध्या के ख्वासपुरा के रहने वाले चंदन गुप्ता ने बताया कि वह तीन घंटे से अयोध्या जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। मगर कोई बस नहीं मिली, बाद में उन्हें नवाबगंज तक के लिए निजी बस मिली, जिससे वह अयोध्या रवाना हुए। यहीं की नील विहार कॉलोनी के रहने वाले मोहन तलरेजा ने बताया कि उन्हें बहराइच जाना था, अयोध्या से गोंडा तो पहुंच गए, लेकिन बहराइच के लिए दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव का कहना है कि परिवहन निगम में चालकों व परिचालकों की काफी समय से कमी है। चालकों की कमी से बसों के संचालन पर प्रभाव पड़ा है। ऐसे में चालकों की भर्ती चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।