फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Server hindrance in sending Rakhi, sisters are worried

Gonda News: राखी भेजने की राह में सर्वर का अड़ंगा, बहनें परेशान

Thu, 07 Aug 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 07 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Server hindrance in sending Rakhi, sisters are worried
प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट कराने के लिए खड़े लोग। - संवाद
गोंडा। भाई-बहन के स्नेह के पर्व रक्षाबंधन में डाक विभाग की अव्यवस्था बाधा बन रही है। सर्वर डाउन होने की वजह से राखियों की समय से बुकिंग नहीं हो पा रही है। चार अगस्त से यह समस्या बरकरार है। जिससे बहनों को निराशा हाथ लगी। वहीं, अन्य कार्यों के लिए स्पीड पोस्ट नहीं हो पा रहे हैं। तमाम लोगों ने ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से भाइयों के लिए राखी, मिठाई और रोली-चंदन की आपूर्ति कराई है।
विज्ञापन

जेलरोड स्थित प्रधान डाकघर में बृहस्पतिवार की सुबह से ही लोगों की लाइन लगी थी। पथवलिया के दीपक कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन को लेकर डाकघर आए थे। बहन को गुजरात में रह रहे बड़े भाई के लिए राखी भेजनी है। यहां सर्वर डाउन होने की बात कही जा रही है। घोसियाना की सुनीता ने बताया कि वह हर बार डाक से भाई के लिए राखी भेजती हैं, लेकिन इस बार समस्या खड़ी हो गई है। पोर्टरगंज की राजकुमारी ने बताया कि उनका भाई पुणे में रहता है। भाई के लिए राखी भेजना चाहती हैं। डाकघर गईं तो सर्वर न होने और इंतजार करने की बात कही गई। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म से ऑर्डर कर दिया। जिसमें राखी के साथ मिठाई, रोली, अक्षत उपलब्ध है।
विज्ञापन

सहायक डाक अधीक्षक श्रवण कुमार का कहना है कि सेंट्रल सर्वर का मामला है। कभी-कभी नेटवर्क आता है। धीमी गति की भी समस्या बनी हुई है। जिससे बुकिंग में दिक्कतें हो रही हैं। बीते दिनों सर्वर को ऊपरी स्तर से अपडेट किया गया था। जिसके बाद समस्या आई है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed