{"_id":"6786a8e77da0f9a51603d835","slug":"sent-to-dubai-on-tourist-visa-youth-released-after-paying-fine-gonda-news-c-100-1-gon1003-130865-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: टूरिस्ट वीजा पर भेजा दुबई, जुर्माना भरने पर छूटा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: टूरिस्ट वीजा पर भेजा दुबई, जुर्माना भरने पर छूटा युवक
Tue, 14 Jan 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। टूरिस्ट वीजा पर नौकरी के लिए विदेश गया युवक घर से पैसे भेजने के बाद छूट सका। कोर्ट के आदेश पर छपिया थाने में एक महिला सहित दो लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पायर कोहना गांव के प्रदीप वर्मा ने न्यायालय में अर्जी दाखिल किया था। कहा कि वह बेरोजगार है। विजय गुप्ता, अजय गुप्ता और मुन्नी देवी गांव के बेरोजगार भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलवाने के नाम पर दुबई भिजवाते हैं। एक जनवरी वर्ष 2024 को इन लोगों ने उसे दुबई में नौकरी करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर वह तैयार हो गया। आरोप है कि 11 फरवरी 2024 को अजय गुप्ता ने अपने मोबाइल से उसके पास टूरिस्ट वीजा भेजा। 19 मार्च 2024 को वह लखनऊ से दुबई के लिए रवाना हुआ। जहां अजय गुप्ता ने उसे रिसीव किया और एक कमरे में ले जाकर छोड़ दिया। एक माह बाद वीजा समाप्त हो गया। काम न मिलने पर दुबई पुलिस ने उसे पकड़कर जुर्माना किया। प्रदीप वर्मा का कहना की घरवालों ने पैसा भेजकर जुर्माना भरा। तब जाकर 28 अप्रैल 2024 को वह अपने देश भारत आ सका।
आरोप है कि 5 जुलाई 2024 को जब वह पैसा मांगने गया तो विपक्षी हमलावर हो गए। उसे मारापीटा, गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रदीप वर्मा का आरोप है की घटना की सूचना थाने पर दी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना अध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया की मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।