फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seek desired results by worshiping Maa Brahmacharini

Gonda News: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर मांगा मनोवांछित फल

Mon, 16 Oct 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Seek desired results by worshiping Maa Brahmacharini
गोंडा के खैरा भवानी मंदिर में प्रसाद चढ़ाते श्रद्धालु।
गोंडा। या देवी सर्वभूतेषु सृष्टि रूपेण संस्थिता...श्लोक का वाचन करते हुए सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। घरों में दुर्गा चालीसा व दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। लोगों ने देवी मंदिरों में पहुंचकर माता के दरबार में हाजिरी लगाई। प्रसाद चढ़ाकर मनोवांछित फल की कामना की।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भोर से ही देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। घंटा-घड़ियाल गूंजने लगे, देवी गीतों व भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। मां ब्रह्मचारिणी का उद्भव ब्रह्मा जी के कमंडल से माना जाता है। ब्रह्मा जी सृष्टि से सर्जक हैं और ब्रह्मचारिणी उनकी शक्ति। इसी वजह से स्त्री को सृष्टि का कारक माना गया है।
विज्ञापन

शहर के खैरा भवानी मंदिर में सुबह की आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। लोगों ने प्रसाद चढ़ाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उमरीबेगमगंज के वाराही देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रानी बाजार के पूजा पंडाल में मां की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित करके पूजा-पाठ शुरू कर दिया गया है। यहां शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मां के दर्शन व पूजन के लिए आ रहे हैं। पंडाल का बाहरी आवरण चंद्रयान-3 व इसरो की तर्ज पर बनाया गया है। अंदर वैष्णो मां की पिंडी बनाई गई है। जिसमें महागौरी, महालक्ष्मी व महाकाली के लाेग दर्शन कर रहे हैं।






खरगूपुर (गोंडा)। खरगूपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के 105 में से दर्जनों स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू कर दी गई है। असिधा गांव में 29 वर्षों से देवी प्रतिमा रखी जा रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष मूर्ति स्थापना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। अयोध्या धाम के कथावाचक आचार्य कौशल किशोर ने कहा कि शक्ति की आराधना बिना सांसारिक सृष्टि का संचालन नहीं किया जा सकता है। शक्ति के अभाव में हम कोई काम नहीं कर सकते हैं। इसलिए शक्ति की आराधना शारदीय नवरात्र में सभी सनातनियों को अवश्य करनी चाहिए। इस मौके पर सुधीश पांडेय, विवेक पांडेय, राजू तिवारी, राजकुमार मिश्र, शेर बहादुर पांडेय, शिवनाथ तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed