{"_id":"6aee17f753033592540ccbdc","slug":"security-arrangements-will-be-tight-during-the-festivals-gonda-news-c-100-1-slko1026-169427-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पर्वों पर सख्त रहेगी सुरक्षा-व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पर्वों पर सख्त रहेगी सुरक्षा-व्यवस्था
Fri, 06 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली समेत आगामी त्योहारों पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को चार जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विभिन्न जोन और सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती करते हुए उन्हें अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रमोद झा को पूरे जिले की शांति व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है।
नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को नगर क्षेत्र का जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सदर तहसील क्षेत्र की जिम्मेदारी एसडीएम जितेंद्र गौतम, करनैलगंज की एसडीएम कुमार सत्यमजीत, तरबगंज की एसडीएम सविता शुक्ला और मनकापुर की एसडीएम उदित पवार को सौंपी गई है। इनके साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। सात अधिकारियों को रिजर्व मजिस्ट्रेट रखा गया है।
डीएम ने निर्देश दिया है कि मिश्रित आबादी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। असामाजिक और अराजक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान पूजा पंडालों में विद्युत सुरक्षा की जांच, नगर निकायों में सफाई और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति तथा पूरे जिले में प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। एसपी को संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कराने को कहा गया है।