फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sector Magistrate will check the cameras of 149 centers daily

Gonda News: 149 केंद्रों के कैमरों की रोज जांच करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट

Sun, 02 Feb 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sector Magistrate will check the cameras of 149 centers daily
गोंडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। परीक्षाओं की व्यवस्था को लेकर तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट अब प्रतिदिन सीसीटीवी कैमरों की जांच करेंगे। इस बात की पड़ताल की जाएगी कि वायस रिकॉर्डर सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। अगर कहीं पर कोई खामी मिलती है तो तत्काल इसकी जानकारी डीआईओएस व कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन

24 फरवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में 149 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर हाईस्कूल के 49,364 व इंटर के 45,789 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं की व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित शिक्षकों व कर्मचारियों की तैनाती की कवायद शुरू कर दी है। इसी बीच बोर्ड ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के कार्यों की रूपरेखा जारी कर दी है।
विज्ञापन

इसके अनुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। परीक्षा अवधि में प्रत्येक दिन दोनों पालियों में केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ जोनल मजिस्ट्रेट को स्थिति से अवगत कराएंगे। उनसे फीडबैक भी लेंगे। केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक प्रबंध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआइओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। प्रायोगिक परीक्षा को लेकर डीएम नेहा शर्मा ने सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं।
अपार आईडी को लेकर रविवार को भी जिले मेें स्कूल खुले रहे। वहां पर शिक्षकों ने छात्रों की अपार आईडी जनरेट की। विभागीय अधिकारियों ने इसकी निगरानी भी की। डीआइओएस ने बताया कि अपार आईडी को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। इसे पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी ने अपार आईडी की समीक्षा की। इसमें कई शिक्षा क्षेत्रों की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इसके आधार पर आठ खंड शिक्षा अधिकारियों को नाेटिस जारी कर जवाब मांगा है। कहा गया है कि अगर तीन फरवरी तक विकास खंड के सभी बच्चों का डाटा अपडेट नहीं कराया जाता है तो विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed