फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Search for two suspects carrying a reward of Rs 1 lakh with pitthu bag

Gonda News: पिट्ठू बैग वाले एक लाख के इनामी दो संदिग्धों की तलाश

Mon, 18 Sep 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 18 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Search for two suspects carrying a reward of Rs 1 lakh with pitthu bag
मनकापुर जीआरपी चौकी में पूछताछ करतीं बलिया की सीओ रेलवे सरोज पांडेय। -संवाद
गोंडा। सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में बीते 30 अगस्त की रात हेड कांस्टेबल सुमित्रा पटेल पर हुए जानलेवा हमले के खुलासे के लिए एसटीएफ समेत आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस की अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। पुलिस ने पिट्ठू बैग वाले दो संदिग्धों की फोटो जारी की है। पुलिस टीमें मनकापुर क्षेत्र के 134 गांवों में दोनों संदिग्धों की फोटो दिखाकर पहचान कराने में जुटी हैं। एसटीएफ ने हमलावरों पर एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। बलिया की सीओ रेलवे सरोज पांडेय ने सोमवार को जीआरपी चौकी मनकापुर पहुंचकर मामले को खुलासे को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसटीएफ ने सीसीटीवी फुटेज से जो दो संदिग्धों को चिह्नित किया है, उनमें से एक युवक ने सफेद टीशर्ट व काली पैंट पहनी है। वह पीठ पर पिट्ठू बैग टांगे नजर आ रहा है, जो लंगड़ाकर चलता है। जबकि दूसरा युवक पीली टी-शर्ट व लोवर पहने है। वह भी पिट्ठू बैग लिए नजर आ रहा है। एसटीएफ ने हमलावर पर एक लाख रुपये पुरस्कार घोषित किया है। सीसीटीवी फुटेज में चिह्नित दोनों संदिग्ध युवकों की फोटो को आरपीएफ स्टेशन के कुलियों, वेंडरों व क्षेत्र से स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों, वाहन चालकों से पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन

मनकापुर पुलिस की टीम भी क्षेत्र के 134 गांवों में लोगों से फोटो के आधार पर संदिग्धों की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। टीम अब तक 92 ग्राम प्रधानों समेत अन्य लोगों को दोनों संदिग्धों की फोटो दिखा चुकी है। मगर संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मनकापुर पहुंचीं बलिया की सीओ रेलवे सरोज पांडेय ने प्लेटफार्म नंबर चार व पांच का गहन निरीक्षण किया। इसी प्लेटफार्म पर वारदात के दिन सरयू एक्सप्रेस रुकी थी। उन्होंने जिस बोगी में महिला हेड कांस्टेबल जख्मी हालत में मिली थी, उस बोगी की वारदात के दिन की लोकेशन की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उन्होंने मामले में जीआरपी, आरपीएफ व कोतवाली पुलिस की अब तक की जांच की समीक्षा की। स्टेशन के अंतिम छोर, स्टेशन के बाहर परिसर, ओवरब्रिज आदि का निरीक्षण कर जीआरपी चौकी प्रभारी संजय कुमार को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed