फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SDM settled three cases after hearing in the village

Gonda News: एसडीएम ने गांव में सुनवाई करके निपटाए तीन मुकदमे

Thu, 09 Apr 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
SDM settled three cases after hearing in the village
करनैलगंज। एसडीएम नेहा मिश्रा ने न्यायालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग गांवों में जाकर वादों का निपटारा किया। उन्होंने बताया कि कादीपुर में राजस्व संहिता की धारा 133 के अंतर्गत सार्वजनिक मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। स्थलीय निरीक्षण में मामला सही पाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया। दूसरा मामला ग्राम कठैला तालाब का है। उनकी अदालत में धारा 24 के अंतर्गत राजेंद्र प्रसाद और बच्चा लाल के बीच वाद लंबित है। मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के साथ-साथ गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसका भी मौके पर ही निपटारा कराया गया।
विज्ञापन

इसी तरह एक अन्य मामला अखडेरा का है। तहसीलदार न्यायालय के आदेश के विरुद्ध राजाराम बनाम सुशीला देवी नाम से एक वाद लंबित है। इसमें भी स्थलीय निरीक्षण के साथ अभिलेखों का गहन परीक्षण कर निपटारा कराया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे लोगों को त्वरित न्याय मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed