फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Scorpio overturned in Gonda, five injured

Gonda News: बरातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, पांच घायल

Fri, 02 Jun 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 02 Jun 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Scorpio overturned in Gonda, five injured
गोंडा में निपनिया गांव के पास गड्ढे में पलटी स्कार्पियो। - संवाद
गोंडा बरात लेकर जा रही स्कॉर्पियो गौरा चौकी क्षेत्र में बभनान मार्ग स्थित निपनिया गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। वहीं, कौड़िया थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर मार्शल एवं पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो से दिलीप (23) निवासी अनिहारी, गोंडा, पदुम (32) निवासी लिलुआ, बलरामपुर, सालवित निवासी बलरामपुर, महेश (15) निवासी छिपयन बलरामपुर व केशवराम (55) निवासी नवडीहवा बलरामपुर को सीएचसी बभनजोत भेजा। स्कॉर्पियो मालिक विवेक कुमार ने बताया कि चालक बलरामपुर के सादुल्लाह नगर थाना के नवडीहवा से बरात लेकर अल्लीपुर बाजार जा रहा था। रात लगभग 11 बजे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। खोड़ारे इंस्पेक्टर सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि स्कॉर्पियो से सभी घायलों को निकालकर बभनजोत सीएचसी भेजा गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. तरुण मौर्या ने बताया कि सभी लोग खतरे से बाहर हैं। इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कौड़िया में गोंडा-बहराइच मार्ग पर जायसवाल ढाबा के पास पिकअप की मार्शल गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर एक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायलों की पहचान सिपाहीलाल (20) निवासी सहजनवा, चौधरी (68) व राम बहोरे (40) निवासी पकड़ीमारुडीह थाना कौड़िया के रूप में हुई है। कौड़िया इंस्पेक्टर विद्यासागर पांडेय ने बताया कि सिपाहीलाल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed