फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Scorpio collides with tree, seven barayis injured including driver

पेड़ से टकराई स्कार्पियो, चालक समेत सात बाराती घायल

Tue, 04 Feb 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Scorpio collides with tree, seven barayis injured including driver
गोंडा। गोंडा-कटरा मार्ग पर चंदवतपुर गांव के पास सोमवार देर रात बारातियों से भरी स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे स्कार्पियो में सवार सात बाराती घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के सुभागपुर निवासी राधेश्याम के बेटे राजन की बारात सोमवार को कटरा बाजार गई थी। सुभागपुर पड़री कृपाल गांव निवासी शिवा जायसवाल (26), राजेश जायसवाल (25), सर्वेश (22), अजय जायसवाल (23), दीपू जायसवाल (26), रवि जायसवाल (22) व चालक अजहर हुसैन (35) स्कार्पियो गाड़ी से राजन की बारात गए थे।
विज्ञापन

देर रात बारात से लौटते वक्त गोंडा-कटरा मार्ग पर चंदवतपुर के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे उसमें सवार सभी सातों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से राजेश जायसवाल समेत दो लोगों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed