फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Schools closed due to water logging in villages, studies disrupted

Gonda News: गांवों में पानी भरने से बंद हुए स्कूल, पढ़ाई बाधित

Tue, 13 Aug 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 13 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Schools closed due to water logging in villages, studies disrupted
गोंडा। सरयू नदी का बहाव 24 घंटे से स्थिर है। इसके चलते माझा के लोगों में हलचल बढ़ गई है। प्रभावित गांव के लोगों को अब इस बात का डर सताने लगा है कि उनके खेत खलिहानों में बाढ़ का पानी कुछ और दिन भरा रहा तो बची फसल भी तबाह हो जाएगी। ब्यौंदा माझा, दत्तनगर, साकीपुर, तुलसीपुर, माझाराठ, जैतपुर, दुल्लापूर, कटराभोगचंद, महेशपुर और दुर्गागंज गांव के तमाम मजरे बाढ़ से घिरे हुए हैं। लगातार कई दिन से जलभराव के चलते लोगों को रोजमर्रा की वस्तुओं में तंगी आने लगी है। खेतों में जलभराव से श्रमिक तबके के लोगों की दैनिक मजदूरी भी प्रभावित हो गई है। बाढ़ से घिरे स्कूलो में पठन पाठन भी प्रभावित चल रहा है। ब्यौंदा माझा के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक रोजाना नाव से आते-जाते हैं पर अभिभावक जलभराव के जोखिम को देखते हुए बच्चो को स्कूल नहीं भेज रहे। दत्तनगर का बैसिया व साकीपुर का अठ्ठईसा प्राथमिक स्कूल भी बाढ़ से प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed