फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   School vehicle collides with SUV, student injured

Gonda News: एसयूवी से टकराया स्कूल वाहन, छात्र घायल

Mon, 04 Sep 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 04 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
School vehicle collides with SUV, student injured
गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बगाही गांव के पास पेड़ से टकराया स्कूली वाहन। - संवाद
गोंडा। स्कूल के बच्चों को ले जा रहा एक मैजिक वाहन सोमवार सुबह स्टेट हाईवे पर दो एसयूवी से टकरा गया। इसके बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ा। हादसे में एक छात्र घायल हो गया। अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

इटियाथोक बाजार के आरएस सैनिक पब्लिक स्कूल का मैजिक वाहन सोमवार को बगाही गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। वाहन गोंडा-बलरामपुर हाईवे की तरफ मुड़ा ही था कि गोंडा की तरफ से आ रही एसयूवी से टकरा गया। फिर पीछे से आ रही दूसरी एसयूवी से टकरा गया। टक्कर के बाद मैजिक वाहन एक पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद मैजिक में सवार बच्चों को राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाला। छात्र अर्पित (12) पुत्र अन्नू वर्मा निवासी बगाही घायल हो गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक रवीश कुमार ने बताया कि हादसे की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं, आरएस सैनिक स्कूल की प्रबंधक सीमा मिश्रा ने बताया कि विद्यालय का वाहन हादसे का शिकार हुआ है। सीमा ने किसी छात्र के घायल होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह तीन वाहनों की भिड़ंत में चालक की लापरवाही सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैजिक चालक ने लापरवाही से वाहन हाईवे पर मोड़ दिया था। मैजिक में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे। हादसे से बच्चे बुरी तरह से सहम गए थे, गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। आसपास के लोगों ने बच्चों को वाहन से निकाला। फिर बच्चों को दूसरे वाहन से घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed