फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   school,tracking

गुजरात और असम की तर्ज पर बेसिक स्कूलों के छात्रों की होगी ट्रैकिंग

Sat, 12 Feb 2022 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
school,tracking
गोंडा। गुजरात, असम व पश्चिम बंगाल की तर्ज पर बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की निगरानी के लिए चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम जल्द ही प्रदेश में भी लागू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग नयी व्यवस्था को गोंडा समेत कुछ अन्य जिलों में बतौर पायलट प्रोजेक्ट लागू करने की तैयारी में है। इससे बेसिक स्कूलों में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों की निगरानी के साथ ही शिक्षण कार्य से जुड़े बाकी गड़बड़ियों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इसके संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर आठ सदस्यीय एक कमेटी गठित की गयी है। गठित कमेटी में गोंडा जिले आदर्श शिक्षक रवि प्रताप सिंह का नाम भी शामिल है। यह कमेटी नवीन व्यवस्था को लागू करने के लिए तैयार किए जा रहे प्रस्ताव पर अमल करेगी।
विज्ञापन

जिले के बेसिक स्कूलों में करीब चार लाख बच्चे पढ़ाई के लिए पंजीकृत हैं। इनकी उपस्थिति पर नियमित नजर रखने के लिए अब गुजरात और असम के स्कूलों में लागू चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम की व्यवस्था को जिले में भी लागू किया जाएगा। इससे स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ ही शिक्षण कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने में भी ऑन लाइन मदद मिलेगी। अभी छात्रों के हाजिरी का सत्यापन शिक्षकों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज के आधार पर ही होता है। अब नई व्यवस्था से बेसिक स्कूलों के छात्रों की स्थिति के बारे में विभाग पूरी जानकारी सीधे अपने स्तर से जुटा सकेगा।
विज्ञापन

पंजीकरण बाद भी स्कूल नहीं आते एक लाख बच्चे
बेसिक स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति में सुधार नहीं आ रहा है। काफी प्रयास के बाद भी बच्चों की कक्षाओं में उपस्थिति बेहद कम बनी है। बीते दो सालों के दौरान 60 फीसदी ही बच्चे ही स्कूल आते हैं। नियमित समीक्षा होने पर बच्चों की उपस्थिति में बेहतरी के साथ सुधार होगा। विभागीय आकलन के अनुसार ही स्कूलों में 40 फीसदी बच्चे रोजाना नही आते हैं। जिले में पंजीकृत 4 लाख बच्चों में से औसतन एक लाख बच्चे रोज स्कूलों से किसी न किसी कारण से गैरहाजिर बने रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणा एप से निगरानी का हुआ था विरोध
साल 2019- 20 में लागू प्रेरणा एप के तहत सेल्फी से बच्चों की उपस्थिति लेने की व्यवस्था लागू हुई थी। सेल्फी में बच्चों के साथ शिक्षकों के भी शामिल होने की अनिवार्यता के कारण महिला शिक्षिकाओं की तरफ से इसका विरोध किया गया। बाद में सेल्फी की व्यवस्था को विभागीय स्तर से हटाकर प्रेरणा एप लागू किया गया। इसके बाद अब चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम से विभाग बच्चों की उपस्थिति और उनकी पढ़ाई पर नजर रखने की तैयारी में जुटा है।

बेसिक स्कूल में चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने की पहल शुरू हुई है। नयी व्यवस्था को अमल में लाने के लिए गठित कमेटी में मेरा नाम भी शामिल किया गया है। जल्द ही पूरे व्यवस्था का अध्ययन करके अपने सुझाव प्रस्तुत करूंगा। रवि प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक प्राथमिक स्कूल धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed