{"_id":"641de9c4089dd405ee0957d1","slug":"school-basic-exam-gonda-gonda-news-c-13-1-146682-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परिषदीय स्कूलों की परीक्षा खत्म, मूल्यांकन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परिषदीय स्कूलों की परीक्षा खत्म, मूल्यांकन कल से
Fri, 24 Mar 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते विद्यार्थी।
गोंडा। परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं शुक्रवार को समाप्त हो गईं। परीक्षा खत्म होने के साथ ही अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परीक्षा फल तैयार करने का काम 26 मार्च से शुरू हो जाएगा। 31 मार्च को नौनिहालों के परीक्षाफल का वितरण किया जाना है।
नए शैक्षिक सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। सभी शिक्षकों को मूल्यांकन के साथ-साथ परीक्षा फल तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 21 मार्च से प्रारंभ हुई थीं। परीक्षा को लेकर विभाग की तरफ से पूरी तैयारी का दावा किया था।
शुक्रवार को कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों की नैतिक शिक्षा, 6 के विज्ञान तथा 7 व 8 के बच्चों की हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में 6 से 8 तक की कक्षाओं की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद 26 मार्च कॉपियों के मूल्यांकन का काम शुरू किया जाएगा। 30 तारीख तक मूल्यांकन और परीक्षाफल तैयार करने का काम होगा। 31 मार्च को सभी बच्चों को रिजल्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को समय से मूल्यांकन और परीक्षा फल तैयार करने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि 31 मार्च को परीक्षा फल के वितरण का कार्यक्रम होगा और इसी के साथ एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो जाएगी।