फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Scavengers protest for old pension

Gonda News: पुरानी पेंशन के लिए सफाईकर्मियों ने दिया धरना

Mon, 19 Jun 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Scavengers protest for old pension
गोंडा। पुरानी पेंशन बहाली व पंचायतीराज विभाग में कार्यरत सफाईकर्मियों की नियमावली बनाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने जिला पंचायत के टिनशेड में धरना दिया। यहां पूरे जिले के सफाई कर्मचारी जुटे और ताकत का अहसास कराया। सफाईकर्मियों ने कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा करके सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के ग्रामीण सफाई कर्मचारी सोमवार को जिला पंचायत के टिनशेड में एकत्र हुए। पुरानी पेंशन बहाली, विभागीय सेवा नियमावली बनाने, पदोन्नति, ग्राम प्रधान के नियंत्रण से मुक्त करने, सफाई कर्मचारी पदनाम बदलकर पंचायत सेवक करने सहित अन्य मांगें उठाईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी व संचालन जिला महामंत्री शिवराम शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि साथियों के हक के लिए सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जब तक सरकार पुरानी पेंशन दे नहीं देगी तब तक हम लोग संघर्ष करते रहेंगे। संघ के मंडल अध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार से कर्मचारी एकजुट हो रहे हैं। इससे आने वाले समय में अगर सरकार पुरानी पेंशन नहीं देगी तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय शुक्ल व अमीर अहमद ने कहा कि कर्मचारी अब जाग चुका है और अपने अधिकार के लिए आखरी सांस तक लड़ेगा। इस मौके पर राकेश तिवारी, नींबू लाल गौतम, धर्मेंद्र पांडेय, लल्ला पासवान, श्रीप्रकाश मिश्र, हरेंद्र सिंह, रवि गोस्वामी, जितेंद्र तिवारी, अतुल तिवारी, अरविंद मिश्र, धर्मेंद्र वर्मा, मस्तराम यादव, सनी राम, संतोष कनौजिया, पूनम सिंह, सफीकुलनिशा, संगीता गुप्ता, रागिनी मिश्रा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed