फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saving of six crores every year by getting 105 electric locomotives

105 इलेक्ट्रिक इंजन मिलने से रेलवे को हर साल छह करोड़ की बचत

Sun, 25 Jul 2021 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Saving of six crores every year by getting 105 electric locomotives
गोंडा। जिले के रेलवे की ट्रेनों को इलेक्ट्रानिक इंजन से जोड़ दिया है। इससे हर साल अब छह करोड़ के अधिक की बचत हो रही है। पहले ट्रेनें डीजल इंजन से चलती थीं और इससे अधिक खर्च आता था।
विज्ञापन

105 इलेक्ट्रानिक इंजन मिलने से 90 फीसदी ट्रेनों का संचालन डीजल इंजन से बंद हो चुका है। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो इससे हर साल 18.50 लाख लीटर डीजल की बचत होगी और छह करोड़ रुपयों की बचत होगी। अभी आठ महीने से यह व्यवस्था लागू की गई है और ट्रेनों का संचालन तेज हुआ है।
विज्ञापन

रेलवे लोको शेड गोंडा विद्युतीकरण होने से हर साल साढे 18 लाख लीटर डीजल की बचत होने के साथ ही 6 करोड़ रुपये से अधिक ब रेलवे राजस्व की बचत हो रही है।
वर्तमान समय में लोको शेड में 105 इलेक्ट्रिक लोको है। लगभग 8 माह पहले रेलवे डीजल शेड को इलेक्ट्रिक लोको शेड में परिवर्तित कर दिया गया था। जिससे यह लोको शेड 90% प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है। शेष 10% डीजल लोको मौजूद है, जिससे बलरामपुर व बहराइच मार्ग पर ट्रेनों का संचालन करने के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस दिन बलरामपुर व बहराइच विद्युतीकरण हो जाएगा। डीजल शेड पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक सन 2019 और 2020 में ट्रेनों का संचालन करने के लिए 36 लाख 97 हजार 835 डीजल लगता था। जिसके एवज में 13 करोड़ 45 लाख 73 हजार 615 रुपये खर्च होता था।
मगर जबसे इलेक्ट्रिक लोको शेड हो जाने से प्रति वर्ष साढे 18 लाख लीटर डीजल की बचत के होने से 6 करोड़ से अधिक रुपये के खर्चा की बचत हो रही है। साथ ही शेड में प्रदूषण का भी काफी बचत होती है।
जिससे शेड में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहता है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के अपर मंडल रेल प्रबंधक राघवेंद्र कुमार ने बताया है कि विद्युतीकरण होने से रेलवे को काफी लाभ हो रहा है।

डीजल तेल का दाम बहुत अधिक है। जबकि बिजली की दाम काफी कम है। एडीआरएम ने बताया कि आने वाले कुछ माह में गोरखपुर से वाया बलरामपुर होकर गोंडा तथा गोंडा से बहराइच का विद्युतीकरण हो जाने के बाद यह लोको शेड को शत प्रतिशत इलेक्ट्रिक लोको शेड हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed