{"_id":"6aecc2f0c6b6bed88001d3e4","slug":"saryu-prasad-kanya-college-emerges-as-the-jhilmil-diwali-champion-gonda-news-c-100-1-gon1003-169378-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरयू प्रसाद कन्या कॉलेज बना झिलमिल दिवाली चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरयू प्रसाद कन्या कॉलेज बना झिलमिल दिवाली चैंपियन
Thu, 05 Nov 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय में आयोजित हुआ दीपावली मेला। संवाद
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को झिलमिल दिवाली धमाल-2026 और लोक लहरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक हासिल कर सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने झिलमिल दिवाली चैंपियन-2026 की ट्रॉफी जीती।
अंत्याक्षरी में एम्स इंटर कॉलेज प्रथम, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला द्वितीय तथा एम्स इंटरनेशनल स्कूल और महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज संयुक्त रूप से तृतीय रहे। रंगोली में एम्स इंटरनेशनल स्कूल की अभिधा तिवारी और दिव्यांशी शुक्ला ने पहला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की आफरीन बानो और अनुराधा यादव ने दूसरा तथा भैया राघवराम इंटर कॉलेज की सना फातिमा ने तीसरा स्थान पाया।
हेयर स्टाइल में ज्योति विद्या मंदिर की सना फातिमा प्रथम, एम्स इंटरनेशनल स्कूल की यशिका पटवा द्वितीय और सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला की खुशबू तृतीय रहीं। थाली सजावट में एम्स इंटर कॉलेज की समिष्ठा गुप्ता प्रथम, भैया राघवराम इंटर कॉलेज की खुशी द्वितीय और सरयू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की नैन्सी मौर्या तृतीय रहीं।
विज्ञापन
लोक लहरी नृत्य प्रतियोगिता में पांच समूहों ने हिस्सा लिया। योग विभाग प्रथम, शिक्षाशास्त्र विभाग द्वितीय और संगीत विभाग तृतीय रहा। श्रेया मिश्रा को झिलमिल दिवाली स्टार और अल्फिया को डांस क्वीन का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में व्यंजनों के स्टॉल, खेल और सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण रहे। संगीत विभाग की शिक्षिकाओं ने अवधी लोकगीत प्रस्तुत किए। प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। संचालन मोनिका श्रीवास्तव ने किया। समापन छात्राओं के डांडिया नृत्य से हुआ।