फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu caused havoc, nine villages were hit by floods

सरयू ने मचाई तबाही, नौ गांव बाढ़ की चपेट में आए

Fri, 31 Jul 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Saryu caused havoc, nine villages were hit by floods
गोंडा के करनैलगंज में गांवो में घुसा बाढ का पानी। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। विभिन्न बैराजों से सरयू नदी में छोड़े गए पानी से जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पार कर गई है। इससे जिले के कर्नलगंज तहसील के नकहरा गांव के नौ गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद के लिए नि:शुल्क नावों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह नकहरा गांव के नौ मजरे पानी से घिर गए हैं। क्षेत्र के बेहटा, परसावल, नैपुरा सहित माझा रायपुर गांव में भी घाघरा का पानी पहुंचने लगा है। लोगों का सुरक्षित ठिकानों पर पलायन भी शुरू हो गया है। पानी भरने से सबसे अधिक दिक्कत पशुओं को हो रही है। उनको न तो चारा मिल रहा है और न ही रहने का उचित स्थान। नकहरा गांव के कुछ लोगों ने रिंग बांध पर सुरक्षित स्थान की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान छेदीलाल का कहना है कि नकहरा गांव के नौ मजरे पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि बाढ़ के दृष्टिगत 23 बाढ़ चैकियों को सक्रिय कर दिया गया है। कर्नलगंज व तरबगंज तहसीलों के कुछ गांवों में रास्तों पर पानी भर गया है, वहां पर जिला प्रशासन द्वारा नावों की नि:शुल्क व्यवस्था करा दी गई है। उन्होंने बताया कि तहसील कर्नलगंज के ग्राम नकहरा के 07 मजरों सहित कुल 12 मजरों में तथा तरबगंज तहसील के 10 मजरों में (प्रत्येक में एक-एक) कुल 22 नावें लगी हुईं हैं, जिससे लोग आवागमन कर रहे हैं। इस बीच कर्नलगंज के एसडीएम ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने बताया कि एल्गिन ब्रिज पर आज दोपहर 12 बजे घाघरा नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर प्रवाहित हो रही है। अगले 24 घण्टे के दौरान इसमें और वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गौरा सिंहपुर बाढ़ नियंत्रण केन्द्र को सक्रिय कर दिया गया है। मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद हैं। अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड वीएन शुक्ल ने बताया कि वर्तमान में घाघरा नदी में विभिन्न बैराजों से छोड़े गए तीन लाख 45 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह है। उन्होंने कहा कि जिले में फिलहाल कहीं भी गंभीर बाढ़ की स्थिति नहीं है।

 गोंडा में करनैलगंज के नकहरा में घुसा बाढ का पानी।

गोंडा में करनैलगंज के नकहरा में घुसा बाढ का पानी।- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed