फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sanpuran samadhan diwas in gonda

672 शिकायतों में सिर्फ 26 का निपटारा

Tue, 02 Jul 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
sanpuran samadhan diwas in gonda
गोंडा के सदर तहसील में डीएम की अध्यक्षता वाले संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराने के लिए उम - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले की तीन तहसीलों में मंगलवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 672 शिकायतें आयीं, जिसमें से मात्र 26 का ही मौके पर निस्तारण कराया जा सका। देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेन्द्र कुमार व डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने तहसील मनकापुर में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में 307, तहसील करनैलगंज में 178 और मनकापुर में 187 शिकायतें आईं। जिलाधिकारी ने शिकायतों की समीक्षा की तो पता चला कि तहसील सदर में कुल 23 शिकायतें लंबित हैं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सब तीन दिन के अंदर शिकायतों का निस्तारण हर हाल में कर दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण हर हाल मेें गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। सर्वाधिक शिकायतें निजी भूमि पर कब्जे को लेकर आईं। समाधान दिवस में कौड़िया बेलवा निवासी राम शब्द पुत्र सम्पत्ति ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि कौड़िया बाजार में संचालित जनसेवा केन्द्र संचालक ने धोखे से उसके खाते से तीन हजार रुपये निकाल लिए हैं। डीएम ने पूरे मामले की जांच एलडीएम लीड बैंक को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकी नगर निवासी लाल कुंवरि ने बताया कि वह वरासत दर्ज कराने के लिए तीन वर्ष से तहसील का चक्कर लगा रही हैं। डीएम ने एसडीएम सदर नितिन गौड़ को तत्काल मामले की जांचकर वरासत दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। तहसील करनैलगंज में मुख्य राजस्व अधिकारी आरआर प्रजापति तथा तहसील तरबगंज में अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का अयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed