{"_id":"66f05a41457522606d08c465","slug":"sandeep-from-rajasthan-and-ayush-from-delhi-admitted-in-medical-college-gonda-news-c-100-1-gon1001-124160-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राजस्थान के संदीप और दिल्ली के आयुष का मेडिकल कॉलेज में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राजस्थान के संदीप और दिल्ली के आयुष का मेडिकल कॉलेज में दाखिला
Sun, 22 Sep 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस में ऑल इंडिया कोटे से पहला प्रवेश रविवार को राजस्थान के सीकर के रहने वाले संदीप बराला ने लिया। दिल्ली निवासी आयुष गोयल ने दूसरे छात्र के रूप में दाखिला लिया। प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने दोनों छात्रों का फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।
द्वितीय चरण की काउंसिलिंग का परिणाम शुक्रवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। नीट की ऑल इंडिया काउंसिलिंग में केंद्रीय कोटे से एमबीबीएस में दाखिले के लिए 15 अभ्यर्थियों को महाराजा देवीबख्श सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय आवंटित किया गया है। जिसमें से एक सीट केंद्र शासित प्रदेश के छात्र के लिए रिजर्व कर दी गई है। 14 सीटों पर शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे दिन रविवार को दो छात्रों ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया।
सुबह 10 बजे राजस्थान के सीकर निवासी संदीप मेडिकल कॉलेज पहुंचा। कुछ ही देर में दिल्ली निवासी आयुष गोयल भी पहुंचा। पंजीकरण कराने के बाद दोनों अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की गहन जांच की गई। इसके बाद पांच डॉक्टरों के पैनल ने संदीप व आयुष का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिर छात्रों ने शैक्षिक शुल्क व छात्रावास शुल्क का भुगतान किया। छात्रों को पंजीकरण पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर तय स्लॉट के मुताबिक 26 सितंबर तक छात्र मेडिकल कॉलेज में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सत्यापन करा सकते हैं। यदि 26 सितंबर तक आवेदक ने आवंटित सीट पर रिपोर्ट नहीं किया तो काउंसलिंग नियमों के अनुसार उनकी सुरक्षा जमा धनराशि जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद तीन अक्तूबर से राज्य कोटे की एमबीबीएस 85 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
सर्किट हाउस के सामने 282 करोड़ रुपये की लागत से बने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर पढ़ाई शुरू होने का तय समय विगत अगस्त 2023 था। लेकिन फैकल्टी पूरी न होने के कारण विगत सत्र एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एलओपी नहीं मिल सकी। करीब 13 महीने बाद प्रवेश शुरू होने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, दोनों छात्रों ने एमबीबीएस में प्रवेश मिलने पर खुशी जताई है।
प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए रविवार को भी मेडिकल कॉलेज खुला रहा। प्रवेश शुरू होने के तीसरे दिन दो छात्रों ने प्रवेश लिया। अन्य छात्रों ने भी संपर्क किया है। सोमवार व मंगलवार तक अधिकांश छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।