फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Samman Nidhi sent to the accounts of 4.55 lakh farmers

Gonda News: 4.55 लाख किसानों के खातों में भेजी सम्मान निधि

Fri, 30 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi sent to the accounts of 4.55 lakh farmers
पसका/मनकापुर/गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम व मनकापुर के महेवा नानकार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। किसानों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम देखा। जिले के 4.55 लाख किसानों के खाते में 99 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राघव राम तिवारी और विशिष्ट अतिथि उप कृषि निदेशक इं. संतोष कुमार द्विवेदी रहे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिले के चार लाख 55 हजार 499 किसानों के खाते में 91.09 करोड़ की राशि भेजी गई है। उन्होंने किसानों को पराली न जलाने तथा फसल अवशेषों से जैविक खाद बनाने के लिए प्रेरित किया। केंद्राध्यक्ष डॉ. सीएम त्रिपाठी ने वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर दिया। ममता त्रिपाठी ने फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन को जोड़कर एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि डॉ. अनूप सिंह चौहान ने किया। इस दौरान डॉ. आशीष पांडेय, डॉ. अंकित तिवारी, डॉ. सुधांशु, अंजनी दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed