फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   samajwadi party gonda meeting two dead

गोंडा: मृत बच्चों के परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल

Sat, 18 Feb 2023 06:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 18 Feb 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party gonda meeting two dead
गांव पहुंचा सपा का प्रतिनि​धि मंडल।
मनकापुर (गोंडा)। लोक निर्माण विभाग से डिघिया के भरपुरवा में बन रही सड़क के किनारे गड्ढे में दबने से दो बच्चों की मौत बीते दिनों हो गई थी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों से भेंट की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा प्रतिनिधिमंडल के पूर्व विधायक राम विशुन आजाद, पूर्व विधायक रमेश गौतम, निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, सपा नेता जयेश वर्मा, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बलराम यादव ने मृतक बच्चों की मां ममता देवी व पिता रामजतन उर्फ जल्लू से मिलकर सांत्वना प्रकट की। प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। यदि परिवार न्यायिक लड़ाई लड़ना चाहेगी तो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर मदद करेगी।
विज्ञापन


निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजकर अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। इस हादसे में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग सपा करती है। प्रशासन मामले को दबाने में लगा है, समाजवादी कार्यकर्ता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उधर, शुक्रवार को भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के निर्देश पर ब्लाक प्रमुख मनकापुर जगदेव चौधरी ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया और आर्थिक मदद दी। पीड़ित परिवार को दिलासा दिया कि प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द सरकारी आवास व अहेतुक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed