{"_id":"6980e555d992f3d3590f49b5","slug":"salary-of-11-officers-withheld-for-negligence-gonda-news-c-100-1-slko1026-151456-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लापरवाही पर 11 अफसरों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लापरवाही पर 11 अफसरों का रोका वेतन
Mon, 02 Feb 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सीडीओ अंकिता जैन की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 11 अफसरों का वेतन रोका गया है।
सीडीओ ने बैठक में अनुपस्थित कटरा बाजार के सहायक विकास अधिकारी का वेतन रोक दिया है। गैरहाजिर बीडीओ कटरा बाजार से स्पष्टीकरण तलब किया है। राशन कार्ड लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने में कमजोर प्रगति पर करनैलगंज, बभनजोत, रूपईडीह और कटरा बाजार ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी और ब्लॉक मिशन प्रबंधक का वेतन/मानदेय भी रोका है।
पंडरी कृपाल और छपिया के बीडीओ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग नहीं लिया, जिस पर इनका एक-एक दिवस का वेतन रोका गया है। बैठक में स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से जुड़ाव सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। सीडीओ ने अफसरों को एक सप्ताह के भीतर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 100 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने को कहा है। बैठक में संबंधित कार्यक्रमों से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)