फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salaries of 355 doctors and health workers of the division stopped

Gonda News: मंडल के 355 डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों का रुका वेतन

Mon, 02 Sep 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Salaries of 355 doctors and health workers of the division stopped
गोंडा। देवीपाटन मंडल के 355 डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया है। इन कर्मियों ने निर्देश के बावजूद मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने ब्योरा न देने वाले कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। विवरण फीड होने के बाद ही अगस्त का वेतन मिल सकेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करने का आदेश दिया था। जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन बाद में तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई थी। प्रमुख सचिव ने निर्देश जारी करते हुए चेतावनी दी थी कि निर्धारित समय पर ब्योरा न देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का अगस्त माह का वेतन भुगतान रोक दिया जाए। प्रमुख सचिव की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग में तैनात डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने अपना डाटा फीड कराने के लिए साइबर कैफे के चक्कर लगाना शुरू किया। लेकिन कुछ लापरवाह कर्मियों ने अंतिम तिथि तक चल-अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया। 31 अगस्त रात 12 बजे के बाद पोर्टल में संपत्ति का ब्योरा दर्ज करने का विकल्प खत्म कर दिया गया। जिससे ब्योरा न देने वालों के वेतन पर संकट के बादल मंडराने लगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के अलावा कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने अंतिम समय पर आनन-फानन अपना ब्योरा दर्ज कराया। जिससे उनका डाटा गलत फीड हो गया। वर्ष 2023 का ब्योरा देना था, लेकिन जल्दबाजी में वर्ष 2024 का डाटा सबमिट कर दिया। जबकि वर्ष 2024 अभी तक पूरा ही नहीं हुआ है। पोर्टल पर संपादित करने का विकल्प भी नहीं दिख रहा है। वहीं, जिन लोगों का ब्योरा नहीं दर्ज हुआ है, वह तिथि आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जब तक ब्योरा नहीं दर्ज किया जाएगा तब तक वेतन भुगतान होना मुश्किल है। जिन स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोका गया उनमें गोंडा के 74, बलरामपुर के 110, बहराइच के 96 और श्रावस्ती के 75 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जयंत कुमार का कहना है कि जिन लोगों ने मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है, उनका अगस्त माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। शासन की ओर से आदेश मिलने के बाद इन लोगों का वेतन भुगतान किया जाएगा। मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने का विकल्प सोमवार देर शाम फिर खुल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed