फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sakshi appreciated the hard work of sugarcane farmers

Gonda News: साक्षी ने गन्ना किसानों की मेहनत को सराहा

Sat, 06 Sep 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 06 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sakshi appreciated the hard work of sugarcane farmers
गोंडा। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड ग्रुप के चेयरमैन कुशाग्र बजाज की सहायक (एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट) साक्षी गिनोडिया ने दो दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचकर गन्ना किसानों से संवाद किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनकी मेहनत की सराहना की।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को साक्षी बजाज चीनी मिल कुंदुरुखी के करदा गांव में पहुंची। किसान अब्दुल समद ने एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की आधुनिक प्रजाति 0118 की बोआई की है। गन्ने की लंबाई करीब सात फीट देखकर साक्षी ने उनकी मेहनत की सराहना की। इसी गांव के मकबूल ने गन्ने की प्रजाति 0238 की बाेआई की है। समय से सिंचाई व उर्वरक के प्रयोग से गन्ने की लंबाई छह फीट से अधिक हो गई है। साक्षी ने दोनों खेतों की वीडियोग्राफी कराते हुए किसानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान कुंदुरुखी के इकाई प्रमुख पीएन सिंह व वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना डाॅ. अनिल कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। रामपुर में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पिकौरा, झिलाही, सेहरिया, धनेश्वपुर, परसापुर के किसानों को गन्ना की उन्नत खेती की जानकारी दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed