फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rupali won the civil judge exam by teaching tuitionRupali won the civil judge exam by teaching tuition

Gonda News: रुपाली ने ट्यूशन पढ़ाकर सिविल जज परीक्षा में लहराया परचम

Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rupali won the civil judge exam by teaching tuitionRupali won the civil judge exam by teaching tuition
गोंडा। रुपाली तिवारी की मेहनत और लगन ने उन्हें यूपी लोक सेवा आयोग की न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा 2022 में 143वें रैंक तक पहुंचाया। रुपाली ने ट्यूशन पढ़ाकर खुद की कोचिंग की फीस जुटा कर पढ़ाई का खर्च निकालते हुए अपने पहले ही प्रयास में सफलता का परचम भी लहराया।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के कंचनपुर फरेंदा शुक्ल निवासी रुपाली तिवारी ने सिविल जज बनकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन तक माता पिता का सपना भी पूरा किया है। वर्तमान में रुपाली का परिवार लखनऊ के मड़ियांव इलाके में रह रहा है। रुपाली ने प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के बीएन इंटर काॅलेज से प्राप्त की और फिर उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ से एलएलबी आनर्स की परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्यपाल से गोल्ड मेडल भी हासिल किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने लखनऊ में पीसीएस-जे की तैयारी शुरू की। रुपाली ने बताया कि वर्ष 2017 में पिता कमलेश तिवारी के निधन के बाद उन्होंने ट्यूशन पढ़ाकर अपनी कोचिंग के लिए फीस के पैसे जुटाए। इस दौरान माता शांति तिवारी, छोटी बहन सोनाली व भाई दीपांशु तिवारी ने हमेशा उन्हें हिम्मत दिलाते हुए परीक्षा में सफलता पाने का जुनून कायम बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपाली की इस सफलता पर उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह, ग्राम प्रधान अन्नू देवी शुक्ल, कृपाराम तिवारी, यशोदा नंदन त्रिपाठी, विश्वनाथ तिवारी समेत तमाम ग्रामवासियों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed