फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Running school for eight years without building

आठ साल से बिना भवन चल रहा स्कूल

Fri, 01 Jul 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 01 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Running school for eight years without building
पुरानी किताबों से शिक्षा ग्रहण करेंगे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
दो जुलाई से परिषदीय विद्यालय खुल रहे हैं। लेकिन एक ऐसा स्कूल है जिसे खोलने व नए सत्र के आगाज से कोई मतलब ही नहीं है। पिछले आठ वर्षों से एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय का संचालन हो रहा है, वह भी बिना भवन के ही। इस विद्यालय में 69 बच्चे पंजीकृत हैं और स्कूल भी पढ़ने जाते हैं, लेकिन मौके पर कुछ नहीं है।
विज्ञापन


कारण आठ साल पहले इस स्कूल के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग ने धन का आवंटन किया और उसका नींव पूजन भी हुआ था, लेकिन नींव पूजन के बाद रखी गईं पांच ईंटें भी गायब हो गईं। साथ ही निर्माण के लिए आई राशि में से दो लाख रुपये भी खर्च हो गए, लेकिन स्कूल भवन का निर्माण नहीं हो सका। बिना भवन के इस स्कूल में तैनात शिक्षक 69 बच्चों की पूरी कुंडली लेकर झोले में टहल रहा है। बगल के एक स्कूल में जब जगह मिलती है तो उसमें पठन पाठन किया जाता है। 
विज्ञापन


करनैलगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत कूरी में वर्ष 2008-09 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्थापना के लिए विभाग ने पांच लाख 40 हजार रुपये ग्राम शिक्षा निधि खाते में भेजे थे। तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक कुंवरि बृज सिंह ने विद्यालय निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास भी किया था, मगर विद्यालय निर्माण के लिए पूजन कर रखीं गईं पांच ईंटें भी गायब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की नींव की खोदाई तक नहीं हुई, जबकि खाते से दो लाख रुपये भी निकाल लिए गए। विद्यालय का भवन निर्माण प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंवर बहादुर शुक्ला को बनाया गया था, जो एक वर्ष पहले पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेपुर कोटहना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

अब उस विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर विश्वनाथ मिश्रा की तैनाती है तथा स्कूल में 69 बच्चे भी दर्ज हैं, जिनको विद्यालय का भवन तो दूर अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं हैं। महज किताबें उपलब्ध करा दी जाती हैं। विद्यालय का निर्माण भी नहीं हुआ और खाते से दो लाख से अधिक रुपये भी निकाल लिए गए।

यहां तैनात शिक्षक झोले में विद्यालय के अभिलेख लेकर स्कूल का संचालन कर रहे हैं। सेवानिवृत्त कुंवर बहादुर शुक्ला बताते हैं कि विद्यालय निर्माण के लिए दो लाख रुपये तत्कालीन प्रधान द्वारा निकाला गया था। एबीआरसी मोहम्मद इदरीस बताते हैं कि विद्यालय की व्यवस्था के लिए प्रधानाध्यापक विश्वनाथ मिश्रा की तैनाती है।


स्कूल में 69 बच्चे दर्ज हैं, जिन्हें कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरगदी में बैठा कर पढ़ाये जाने की सूचना विभाग के पास है। बीईओ शिव कुमार ने दूरभाष पर बताया कि जानकारी है, विभागीय कार्रवाई कराई जा रही है। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मामला जानकारी में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed