{"_id":"5827550b4f1c1bc932b3b08e","slug":"rumor-getaway-denied-salt-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक न मिलने की अफवाह से भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक न मिलने की अफवाह से भगदड़
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
नमक लेने के लिए जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बीते शुक्रवार को जंगल में आग की तरह फैली नमक न मिलने अफवाह ने भगदड़ मचा दी। हर कोई किराना की दुकानों की तरफ भाग रहा था कि जिससे पूरे शहर में अफरातफरी फैल गई। स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस ने दुकानें बंद करा दी और नमक न बेचने की हिदायत दी। शनिवार को पूरा दिन नमक ऊंचे दामों में चोरी चुपके बिकता रहा।
शुक्रवार शाम करीब छह बजे से जनरल मर्चेंट की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई थी। हर कोई नमक मांग रहा था। सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुए नोटों की किल्लत के बाद अब नमक व चीनी की होगी किल्लत के मैसेज ने सबके होश उड़ा दिए।
रोडवेज बस स्टॉप, चौक बाजार सहित शहर के सभी मोहल्लों व बाजारों में किराने की दुकानों पर भारी भीड़ जुट गई। नमक बंद होने व काफी महंगा होने की आशंका जता लोग काफी मात्रा में नमक खरीदने लगे। स्थिति यहां तक पहुंच गई थी कि लोग दुकानों से नमक लूटने लगे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रही। अंत में दुकानों को बंद कर दिया। दूसरे दिन दुकानें खुली लेकिन सारे दुकानदारों ने नमक खत्म हो जाने का बहाना बताना शुरू कर दिया। ऐेसे में चोरी चुपके से ऊंचे दाम पर लोग नमक खरीदते बेंचते रहे।