फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ruckus after children's dispute, elderly man dies

Gonda News: बच्चों के विवाद के बाद हंगामा, बुजुर्ग की मौत

Sun, 11 Jan 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 11 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ruckus after children's dispute, elderly man dies
गोंडा। खरगूपुर के राजाजोत गांव में रविवार शाम बच्चों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। बच्चों की कहासुनी के बाद महिलाओं में झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान बीचबचाव करने पहुंचे 70 वर्षीय ध्रुव नारायण की गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार को ध्रुव नारायण के दामाद संतोष के भांजे सहदेव का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। शाम को इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो दोनों पक्षों की महिलाएं भिड़ गईं। शोर-शराबा सुनकर बुजुर्ग ध्रुव नारायण घर से निकल आए और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान अचानक वह गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed