{"_id":"65d78c9ae3b603b5bc0f8813","slug":"rte-first-phase-lottery-on-26th-applications-for-second-phase-from-march-1st-gonda-news-c-100-1-gon1003-113267-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पहले दिन 5,703 विद्यार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पहले दिन 5,703 विद्यार्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा
Thu, 22 Feb 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज समेत 143 परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार से दो पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल के छात्रों ने हिंदी और वणिज्य की परीक्षा दी। वहीं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने सैन्य विज्ञान और हिंदी की परीक्षा दी। दोनों पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 5,703 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह की पाली में हाईस्कूल के छात्रों ने हिंदी और इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान की परीक्षा दी है। इस दौरान हाईस्कूल के 3,595 और इंटरमीडिएट के 56 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। पहली पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 3651 विद्यार्थियों ने हिंदी व सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा छोड़ दिए। जिसमें सबसे अधिक 3595 हाईस्कूल के विद्यार्थी शामिल रहे। जबकि इंटरमीडिएट के 56 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने हिंदी और हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने वाणिज्य विषय की परीक्षा में हिस्सा लिया। हाईस्कूल और इंटर के कुल 2052 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। जिसमें से 17 हाईस्कूल और 2035 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। दोनों पालियों में कुल 92,072 के सापेक्ष 86,369 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी। वहीं कुल 5,703 विद्यार्थी अनुपस्थिति रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पालियों में सकुशल परीक्षा कराई गई है। वहीं सचल दलों के साथ जायजा लिया गया।
विज्ञापन
एसपी समेत अफसरों ने लिया जायजा
एसपी विनीत जायसवाल ने नकलविहीन परीक्षा के लिए शहर के कॉलेजों को निरीक्षण किया है। इसके अलावा जिलेभर के परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से परीक्षा कराने के लिए पांच सचल दल बनाए गए थे। डीआईओएस ने बताया कि सुबह परीक्षा से पहले सभी सचल रवाना किया गया। केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गई।
कंट्रोल रूम से की गई निगरानी
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। कुछ तकनीकी दिक्कतों को तुरंत दुरूस्त कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के साथ ही लखनऊ, गोरखपुर और प्रयागराज से भी केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज संकलन केंद्र समेत स्थानों पर पुलिस के समुचित इंतजाम किए गए थे।
आज कुछ केंद्रों पर ही रहेगी परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह की पाली में हाईस्कूल में पालि, अरबी, फारसी और इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र की परीक्षा कराई जाएगी। जबकि दूसरी पाली में हाईस्कूल के संगीत गायन और इंटरमीडिएट के सामान्य आधारिक विषय, कृषि शस्य विज्ञान और कृषि शस्य विज्ञान समेत विषय की परीक्षा कराई जाएगी।