फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rosewood students won in the quiz competition

Gonda News: क्विज प्रतियोगिता में रोजवुड की छात्राओं ने मारी बाजी

Wed, 31 Jan 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 31 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rosewood students won in the quiz competition
गोंडा। शहर के सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में मंगलवार को शहीद दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रोजवुड इंटर कॉलेज की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, कस्तूरबा बालिका इंटर काॅलेज, महर्षि विद्या मंदिर, रवि चिल्ड्रेंस एकेडमी, रोजवुड इंटर काॅलेज, सेंट जेवियर्स इंटर काॅलेज स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में वाणिज्य, इतिहास, भूगोल, सामान्य ज्ञान एवं चल चित्रों पर आधारित कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। रोजवुड इंटर कॉलेज के पूजा पांडेय, मनीषा सिंह, अनुष्का साहू, श्रद्धा पांडेय की ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीआईसी की सुहानी कसौधन, खुशी गुप्ता, अनुसुइया देवी, शगुन सक्सेना के ग्रुप को द्वितीय स्थान मिला। रवि चिल्ड्रेंस एकेडमी की सबा खान, इशांशी मिश्रा, आयुषी गुप्ता, क्षीरजा केडिया का ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की पत्नी तनवी जायसवाल ने विजयी टीम को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया। प्राचार्या डाॅ. आरती श्रीवास्तव, डाॅ. आनंदिता रजत, रंजना बन्धु, डाॅ. नीलम छाबड़ा, डाॅ. हरप्रीत कौर, डाॅ. रश्मि द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed