फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roadways workers did a chakkajam

Gonda News: रोडवेजकर्मियों ने किया चक्काजाम, हंगामा

Fri, 25 Aug 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 25 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers did a chakkajam
गोंडा। रोडवेज बस स्टेशन के गेट पर एसपी के जाम में फंसने से नाराज नगर कोतवाल रोडवेज की एक बस और उसके चालक को कोतवाली पकड़ ले गए। इससे नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने चौराहे पर आड़ी-तिरछी बसें खड़ी कर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। रोडवेज कर्मियों का आरोप है कि नगर कोतवाल ने कर्मचारियों से अभद्रता की। हंगामे और जाम की सूचना पर अफसर मौके पर पहुंचे और कर्मियों से जाम हटाने की मनुहार करते रहे। मगर रोडवेजकर्मी कोतवाल के माफी मांगने पर अड़े रहे। डेढ़ घंटे तक जाम के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर रोडवेज कर्मी माने और जाम समाप्त हो सका। शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे एसपी अंकित मित्तल मंडलीय समीक्षा बैठक में शामिल होने बहराइच जा रहे थे। इसी बीच रोडवेज बस स्टेशन के पास वह जाम में फंस गए। सूचना पर नगर कोतवाल संजय गुप्ता गुरुनानक चौक से जाम हटवाते रोडवेज गेट पर पहुंचे तो वहां बसों की वजह से जाम लगा मिला। कोतवाल रोडवेज की एक बस, उसके चालक व एक प्राइवेट बस पकड़ ले गए।
विज्ञापन

रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री आरके दूबे, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय मंत्री रवि त्रिपाठी समेत अन्य कर्मचारियों का आरोप है कि चालक बस को कार्यशाला में ले आया था। जहां पहुंचकर कोतवाल ने कर्मचारियों से अभद्रता की और चालक समेत बस को कोतवाली लिए गए। इससे नाराज रोडवेज कर्मियों ने चक्काजाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर, सीओ सिटी विनय कुमार सिंह, आरएम रोडवेज अंकुर विकास, एआरएम कपिलदेव, प्रभारी एआरटीओ प्रवर्तन शैलेंद्र तिवारी, कोतवाल देहात महेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। डेढ़ घंटे तक हंगामा मचा रहा। नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। बाद में रोडवेज चालक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि रोडवेज बस व प्राइवेट बस की वजह से सड़क जाम थी। इस वजह से एक रोडवेज बस व एक प्राइवेट बस को एमवी एक्ट में सीज किया गया है। अभद्रता का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोडवेज कर्मियों से अभद्रता के बाद बसों का चक्काजाम होने से यात्रियों की बस स्टेशन पर भीड़ लगी रही। यात्री काफी देर तक हड़ताल खत्म होने का इंतजार करते रहे। मगर हंगामा बढ़ता देख गंतव्य तक जाने के लिए प्राइवेट वाहन तलाशते रहे। यात्रियों की मुसीबत तो तब बढ़ गई जब हंगामे के बाद बंद होने के डर से प्राइवेट वाहनों के चालक भी वहां से निकल लिए। ऐसे में कई यात्री तो सिर पर सामान लादकर पैदल ही साधन की तलाश में जाते नजर आए।

रोडवेज बस स्टेशन से गुरुनानक पुलिस चौकी के बीच अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन हो रहा है। इससे यहां हर रोज सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। सड़क किनारे दोनों पटरियों पर टैक्सियों के खड़े होने से रोडवेज बसें सड़क पर रोकनी पड़ती हैं। इससे जाम लग जाता है। हाल ही में जिले के दौरे पर आए प्रमुख सचिव परिवहन एल. वेंकटेश्वर लू ने रोडवेज के एक किलोमीटर की परिधि में प्राइवेट वाहनों के संचालन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अफसर प्राइवेट वाहनों का संचालन रोक नहीं रहे हैं। रोडवेज कर्मियों ने नगर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर से कहा कि रोडवेज पुलिस चौकी और गुरुनानक चौकी की पुलिस की मिलीभगत से रोडवेज पर प्राइवेट वाहनों का संचालन हो रहा है। इस नगर मजिस्ट्रेट ने रोडवेज चौराहे से गुरुनानक चौक व एलबीएस चौराहे तक प्राइवेट वाहनों के संचालन पर रोक के निर्देश दिए हैं।

नगर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर ने बताया कि रोडवेज पर प्राइवेट वाहनों का संचालन रोकने के एआरटीओ, रोडवेज व गुरुनानक पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्राइवेट वाहनों का संचालन होते पाए जाने पर उन्हें सीज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed