{"_id":"6a955bb4859e2bde730dd6ca","slug":"speeding-bolero-collided-head-on-with-an-auto-rickshaw-in-gonda-two-died-and-six-children-were-injured-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से ऑटो में मारी टक्कर, महिला और डेढ़ साल के मासूम की मौत; छह बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से ऑटो में मारी टक्कर, महिला और डेढ़ साल के मासूम की मौत; छह बच्चे घायल
Mon, 31 Aug 2026 04:17 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:17 PM IST
सार
गोंडा में तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में महिला और डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि, छह बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल, जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के गोंडा में सोमवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार महिला और डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि, छह बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
हादसा करनैलगंज क्षेत्र के चचरी-शाहपुर मार्ग पर हुआ। बताया गया कि शाहपुर धनावा निवासी एक परिवार करनैलगंज नगर के सकरौरा मोहल्ले में रिश्तेदारी में होने वाले शादी समारोह में शामिल होने ऑटो बुक कराकर जा रहा था। बरगदी और चचरी के बीच पारा मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी, करनैलगंज ले जाया गया। वहां सन्नो (30) पत्नी रियाज अली और उसकी जेठानी के डेढ़ वर्षीय बेटे रियाज पुत्र हुसैन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं जीनत (8), साहिद (10), मीना (5), हिना (5), सिराज (12) और फिजा (8) घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।