{"_id":"6a469ea6feb5da6acf069db9","slug":"roadways-monthly-earnings-drop-by-120-crore-gonda-news-c-100-1-gon1001-161451-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोडवेज की कमाई में हर माह 1.20 करोड़ की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोडवेज की कमाई में हर माह 1.20 करोड़ की कमी
Thu, 02 Jul 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन परिक्षेत्र में बीते तीन माह से रोडवेज की कमाई में भारी गिरावट आ रही है। हर माह राजस्व आय में करीब 1.20 करोड़ रुपये की कमी ने परिवहन निगम मुख्यालय के जिम्मेदारों की चिंता बढ़ा दी है। इससे परेशान प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार टीम के साथ गोंडा स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब तीन घंटे तक रिकॉर्ड खंगालने, अधिकारियों से पूछताछ और पत्रावलियों के निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक से राजस्व में आई कमी को लेकर जवाब-तलब किया है।
अप्रैल, मई और जून में राजस्व में आई भारी कमी के बाद बुधवार को मुख्यालय की टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुआ निरीक्षण करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान विभिन्न शाखाओं की पत्रावलियां खंगाली गईं और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों व पटल सहायकों से अलग-अलग पूछताछ की गई। निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक और संचालन संबंधी खामियां भी सामने आईं।
वर्तमान में गोंडा डिपो की औसत दैनिक आय करीब 16 लाख रुपये, बलरामपुर की 10 लाख, बहराइच की 16 लाख और रुपईडीहा की आठ लाख रुपये है। यानी चारों डिपो की कुल दैनिक आय करीब 50 लाख रुपये रह गई है, जबकि तीन महीने पहले यह आंकड़ा लगभग 54 लाख रुपये प्रतिदिन था। इसी वजह से मंडल को हर महीने करीब 1.20 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। प्रधान प्रबंधक ने राजस्व में गिरावट के कारणों को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण टीम में सलाहकार (संचालन) अतुल जैन, आशुतोष गौड़ और टीके सिंह विसेन भी शामिल रहे।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन से घटी कमाई
संजय सेतु के मरम्मत के चलते हुए रूट डायवर्जन के कारण मंडल की औसत दैनिक आय में करीब चार लाख रुपये की कमी आई है। सभी तथ्यों के साथ मुख्यालय को स्पष्टीकरण भेजा जाएगा। चार सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया है। जरूरत काम के कारण हम अवकाश पर थे।
अरविंद यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज