{"_id":"67c741f7a66ca6e01305ab9f","slug":"roadways-bus-station-will-be-built-in-karnailganj-gonda-news-c-100-1-slko1026-133674-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: करनैलगंज में बनेगा रोडवेज बस स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: करनैलगंज में बनेगा रोडवेज बस स्टेशन
Tue, 04 Mar 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। यात्रियों की सहूलियत के लिए करनैलगंज में रोडवेज बस स्टेशन बनाने की तैयारी है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने इसके लिए तीन एकड़ भूमि की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन ने डीएम को पत्र भेजा है।
पांच लाख की आबादी वाले करनैलगंज तहसील क्षेत्र के अधिकांश व्यवसायी लखनऊ, कानपुर व दिल्ली से माल मंगाते हैं। व्यापार के लिहाज से यह कस्बा महत्वपूर्ण है। करनैलगंज से बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन के चलते परिवहन निगम ने यहां बस स्टेशन का निर्माण कराने की तैयारी की है। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। रोडवेज प्रशासन करनैलगंज कस्बे में नजूल की भूमि के साथ ही कस्बे से दो किलोमीटर दूर लखनऊ मार्ग पर पिपरी गांव में कांदी व बदले पुरवा के पास स्थित तीन एकड़ भूमि को भी बस स्टेशन के लिए उपयुक्त मान रहा है। ग्राम समाज की इस भूमि का सर्वे शुरू हुआ है। इसके बाद भूमि का चिन्हांकन होगा। इसमें यात्रियों के बस स्टेशन तक आने-जाने के साधन की उपलब्धता समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन अरविंद कुमार ने बताया कि करनैलगंज क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही बस स्टेशन के निर्माण की तैयारी है। शासन के आदेश पर जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। दो स्थानों पर जमीन देखी गई है। राजस्व विभाग से प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद बजट की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
ये होंगी सुविधाएं
बस स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए छह सीटर छह बेंच लगाई जाएंगी। शौचालय के साथ ही पेयजल के लिए वाटर सप्लाई व वाटर कूलर की व्यवस्था कराई जाएगी। बस स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर व पूछताछ केंद्र भी होगा। यहां तीन से लेकर पांच कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।