{"_id":"666ddc08c7aeaa9cc0006f6b","slug":"roadways-bus-service-will-start-from-chhapia-mandir-to-lucknow-gonda-news-c-100-1-slko1026-118649-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छपिया मंदिर से लखनऊ के लिए शुरू होगी रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छपिया मंदिर से लखनऊ के लिए शुरू होगी रोडवेज बस सेवा
Sat, 15 Jun 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रशासन ने स्वामीनरायन मंदिर छपिया से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। 18 जून की सुबह क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा हरी झंडी दिखाकर बस को छपिया से लखनऊ के लिए रवाना करेंगे। बस सेवा शुरू होने से स्वामीनरायन मंदिर छपिया आने वाले दर्शनार्थियों के साथ ही गोंडा के तीन और बस्ती जिले के एक विकासखंड की लगभग दस लाख आबादी को सहूलियत मिलेगी। परिवहन निगम प्रशासन ने वीएस-6 बस की जांच कराकर तैयारी पूरी कर ली है। चालक व परिचालक को वर्दी में ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
भगवान स्वामीनरायन मंदिर में दर्शन के लिए छपिया आने वाले दर्शनार्थियों को परिवहन सेवा न होने से परेशानी उठानी पड़ती है। मंदिर के समीप के छपिया ब्लॉक की दो लाख, बभनजोत ब्लॉक की सवा दो लाख, मनकापुर ब्लॉक की तीन लाख व सीमावर्ती जिले बस्ती के परसरामपुर ब्लाॅक की ढाई लाख की आबादी के लिए भी रोडवेज बस की सुविधा नहीं है। इससे लोगों को निजी बसों या निजी साधनों के सहारे यात्रा करनी पड़ती है। लोगों की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह से स्वामीनरायन मंदिर छपिया से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू करने की सिफारिश की थी। इस पर विभागीय मंत्री ने बस सेवा शुरू करने को मंजूरी दे दी है।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि 18 जून की सुबह सात बजे छपिया मंदिर से लखनऊ के चारबाग के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। वीएस-6 बस की तकनीकी जांच कराकर चालक व परिचालक को बावर्दी ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। आरएम ने बताया कि बस को क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बताया कि बस सेवा शुरू होने से गोंडा के तीन व सीमावर्ती बस्ती जिले के एक ब्लॉक की करीब दस लाख की आबादी को सहूलियत मिलेगी।