फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roads will be wider than ten and a half crores, the appearance of the city will change

10.65 करोड़ से चौंडी सड़कें बदलेंगी शहर की सूरत

Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Roads will be wider than ten and a half crores, the appearance of the city will change
गोंडा के पंतनगर चौराहे से उद्यान विभाग को जाने वाली सड़क - फोटो : GONDA
गोंडा। शहर की सड़कों का हाल देखकर आपका मन दुखी होता रहा है तो अब वह दूर हो जाएगा। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर शासन ने शहर के सिविल लाइन क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण योजना में शामिल किया है।
विज्ञापन

इसके लिए 10 करोड़ 65 लाख का बजट तय किया गया है। इससे राजधानी मार्ग के साथ ही कई ब्लाकों और गांवों की सड़कें जुड़ जाएंगी और दो लाख लोगों की राह सुगम होगी। इसके लिए सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह के प्रयास की सराहना हो रही हैं। वहीं अधिकारियों की ओर से तेजी से कार्य कराने की पहल पर लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

शहर तेजी से सिविल लाइन की ओर विकसित हो रहा है। दीवानी कचहरी के साथ ही विकास भवन, बीएसए आफिस, आयुक्त व डीएम कार्यालय समेत कई दफ्तर होने के कारण यहां रोज पूरे जिले से लोगों का आना होता है। कचहरी स्टेशन होने से भी आवागमन बढ़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सिविल लाइन की सड़कें राजधानी को जाने वाले मुख्य मार्ग के साथ ही बहराइच व बलरामपुर मार्ग से जुड़ीं हैं। ऐसे में टूटी और छोटी सड़कों के होने से लोगों को हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब इन सरकारी दफ्तरों से गुजरने वाली सड़कें हाइवे की तर्ज पर बनने जा रहीं हैं।
इसी महीने इनके टेंडर का कार्य पूरा हो जाएगा और कार्य भी शुरू हो जाएगा। यही नहीं नए साल के जून महीने तक सड़कें बन कर तैयार हो जानी हैं। लोक निर्माण विभाग की कोशिश है कि नए साल में बारिश से पहले सड़कों को पूरा कर लिया जाएगा। विस चुनाव के ठीक पहले स्वीकृति मिलने से निर्माण की प्रक्रिया तेजी से पूूरी की जा रही है। शहर के लोगों में इसे लेकर काफी खुशी है।
शहर के चौक, आवास विकास, राधाकुंड आदि क्षेत्रों के भीतर की सड़कों को पहले चरण में ही सुधारा जा चुका है। इसके साथ ही बस स्टाप व आईटीआई चौराहे तक जाने वाले मार्ग को संवारा जा चुका है। अब सिविल लाइन क्षेत्र का इंतजार भी खत्म हो गया है।
सबसे महत्वपूर्ण सड़क कचहरी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होते हुए विकास भवन से बीएसए दफ्तर से पंतनगर चौराहे तक जाती है। चौराहे से जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से होते हुए बदशाहबाग तक जाने वाली रोड़ का निर्माण चार करोड़ 59 लाख 97 हजार रुपये से स्वीकृत हो गया है।

इसी तरह कचहरी स्टेशन से पुलिस लाइन से होकर डीआईजी दफ्तर से एसपी आवास होते हुए सर्किट हाउस को जोड़ने वाली सड़क भी तीन करोड़ 73 लाख 16 हजार से बनेगी। इन दोनो सड़कों से छूट रहे और जुड़ने वाले कचहरी स्टेशन से ही पीएसी लाइन मार्ग का निर्माण भी दो करोड़ 31 लाख 95 हजार से स्वीकृत हुआ है। इस तरह तीनों सड़कें 10 करोड़ 65 लाख 8 हजार बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed