फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Road will be built till the birthplace of Maharishi Patanjali

Gonda News: महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि तक बनेगी सड़क

Sat, 17 Feb 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Road will be built till the birthplace of Maharishi Patanjali
गोंडा। वजीरगंज कोंडर स्थित महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली तक सड़क बनाई जाएगी। 5.36 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 14 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिसके बाद क्षेत्र की 50 हजार आबादी को आवागमन में लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने बताया कि महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली वैश्विक स्तर पर पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जा रहा है। अयोध्या के करीब होने के कारण इस स्थल का भी महत्व बढ़ गया है। अभी टेंडर हुआ है, शीघ्र शिलान्यास किया जाएगा।
सड़क बन जाने से पर्यटक सीधे महर्षि की जन्मभूमि तक आसानी से पहुंच जाएंगे। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर चंदापुर से कोंडर चौराहा व महर्षि की जन्मस्थली की सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

5.36 किलोमीटर की सड़क बनाई जानी है। सड़क बनने से मझारा, कादीपुर, कोंडर, हजरतपुर, भटपुरवा, चंदापुर सहित अन्य गांवों की 50 हजार आबादी को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खंड-1 के अवर अभियंता अश्वनी सिन्हा ने बताया कि सड़क निर्माण को मंजूरी मिल गई है। यह सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। एक-दो सप्ताह में सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed