फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Road was blocked by keeping the dead body of the Galla businessman on the road

गल्ला व्यवसायी का सड़क पर शव रखकर जाम किया मार्ग

Wed, 02 Sep 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Road was blocked by keeping the dead body of the Galla businessman on the road
गोंडा के बाबागंज में गल्ला व्यवसायी अनिल कुमार का शव पहुंचने पर लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : GONDA
मुजेहना (गोंडा)। गल्ला व्यवसायी का शव मंगलवार को मिलने के बाद भी पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज न होने से नाराज ग्रामीण बुधवार को आक्रोशित दिखे। बड़ी संख्या में एकत्र कस्बे वासियों ने इटियाथोक बाबागंज जाने वाले संपर्क मार्ग पर शव को रखकर कुछ देर तक जाम भी लगाया। लेकिन मौके पर पहुंचे सीओ की सूझबूझ से लोग माने और मृतक गल्ला व्यापारी का अंतिम संस्कार कराया जा सका। व्यापारी के हत्या की रिपोर्ट न दर्ज होने से नाराज लोगों को सीओ ने समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बुधवार को मृतक का शव जब उसके घर बाबागंज पहुंचा तो पूरे कस्बे में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और यह मांग करने लगे कि पहले घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जाए, तभी हम शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन

कस्बे वालों ने बाजार बंद कराने का भी प्रयास किया मृतक के घर पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला पूर्व जगराम पासवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश पांडे ने परिवारीजनों को ढाढ़स बंधाया। सोमवार को गल्ला व्यवसायी अनिल कुमार गल्ला बेचने गोंडा गया था। पिता ओम प्रकाश ने बताया कि जब वह वापस आया तो कस्बे के ही कुछ लोगों ने फोन कर उसे गल्ला देने के लिए बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो वहां पहले से ही संतोष कुमार, सत्यदेव, भगवती प्रसाद अपने साथियों के साथ मौजूद थे। उन्होंने अनिल के साथ मारपीट की, वहां पर अनिल ने 112 नंबर पर कॉल भी की।
विज्ञापन

112 पर फोन करने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हुआ
पिता की तहरीर के अनुसार 112 नंबर फोन करने के कुछ ही देर बाद अनिल का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। थानाध्यक्ष धानेपुर को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि विपक्षियों ने मेरे पुत्र का अपहरण कर हत्या कर दी है। 26 वर्षीय अनिल कुमार का शव सोनी गुुमटी के पास रेलवे लाइन पर मिला है। जिसका एक हाथ कटा हुआ है। कार्रवाई की मांग पर अड़े लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बुधवार तक मामला दर्ज नहीं किया था। जब बुधवार को मृतक अनिल कुमार का शव उसके घर पहुंचा तो कस्बे में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में कस्बावासी और आसपास के लोग उसके घर इकट्ठा हो गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी से मिलकर घटना की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। क्षेत्राधिकारी मनकापुर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। बड़ी संख्या में एकत्र कस्बे वासियों ने इटियाथोक बाबागंज जाने वाले संपर्क मार्ग पर शव को रखकर 15 मिनट तक जाम भी लगाया। क्षेत्राधिकारी के समझाने बुझाने के बाद और कार्रवाई का आश्वासन देने पर पुलिस बलों की उपस्थिति में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed