{"_id":"629508569641ae5dd725ebfb","slug":"road-safety-van-will-teach-traffic-lessons-gonda-news-lko6329966138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा वैन पढ़ाएगी यातायात का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा वैन पढ़ाएगी यातायात का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने नया अभियान शुरू किया है। अब शहर के मुख्य मार्गों समेत प्रमुख चौराहों पर सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने के लिए वैन दौड़ेगी। वैन में लगी एलईडी से वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन बबिता वर्मा ने बताया कि हादसों में लोगों की मौत में कमी लाने के इरादे से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा वैन के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वैन को आंबेडकर चौराहा, गुरुनानक चौराह, बड़गांव पुलिस चौकी चौराहा, जय नरायन चौराहा होते हुए जगह-जगह रोककर एलईडी के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि वैन में एलईडी के साथ ही कई स्पीकर लगाए गए हैं जिससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक यातायात के नियमों को भली-भांति देखकर उसका पालन कर सकें। एआरटीओ ने बताया कि वैन के माध्यम से एक सप्ताह तक शहर में लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा।