{"_id":"695ea0e30ee0f5f8e80adb69","slug":"road-safety-month-on-paper-encroachment-prevalent-on-tracks-gonda-news-c-100-1-brp1002-150027-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कागजों में सड़क सुरक्षा माह, पटरियों पर अतिक्रमण का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कागजों में सड़क सुरक्षा माह, पटरियों पर अतिक्रमण का बोलबाला
Wed, 07 Jan 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जहां प्रशासन नियमों के पालन व जागरूकता के दावे कर रहा है, वहीं हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। शहर की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग इस कदर हावी है कि पैदल चलने वालों से लेकर वाहन चालकों तक को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुनानक चौराहे से जयनारायण चौराहे तक हालात बद से बदतर हैं। सड़क की पटरियों पर दुकानदारों व वाहन चालकों का कब्जा है। जबकि आधी सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन यातायात को बाधित कर रहे हैं। पेश है रिपोर्ट-
सीन एक
नो पार्किंग बोर्ड बना मजाक
दुखहरणनाथ के पास ‘नो पार्किंग’ का बोर्ड लगा है, लेकिन ठीक उसके बगल में दोपहिया और चारपहिया वाहन कतार में खड़े मिले। हैरानी की बात यह कि पास ही पुलिसकर्मी बैठे दिखे। अवैध पार्किंग पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। राहगीर संजय कुमार ने कहा कि जब पुलिस ही अनदेखी करे तो नियमों का पालन कौन करेगा?
सीन दो
बीच सड़क खड़ी सरकारी गाड़ी
स्टेशन रोड पर एक प्रतिष्ठान के पास का दृश्य भी चिंताजनक रहा। यहां एक सरकारी वाहन बीच सड़क पर खड़ा मिला, जबकि पटरियों पर बाइक व कारों का कब्जा था। एंबुलेंस व अन्य जरूरी वाहनों को निकलने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
सीन तीन
डायग्नोस्टिक सेंटर के सामने अव्यवस्था
स्टेशन रोड पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर के सामने आधी सड़क पर एंबुलेंस व अन्य वाहन खड़े मिले। मरीजों की आवाजाही के नाम पर नियमों को ताक पर रखा गया है, जिससे यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।।
सवालों के घेरे में व्यवस्था
अधिवक्ता कृष्णानंद मिश्र ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान ऐसे हालात प्रशासन की तैयारियों और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। यदि प्रमुख सड़कों पर ही नियमों की खुलेआम अनदेखी होती रही, तो दुर्घटनाओं पर लगाम कैसे लगेगी
अभियान चलाकर की जाएगी कार्रवाई
-सड़क किनारे पटरियों पर पार्किंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
राजेश सिंह, सीओ यातायात