{"_id":"6337373e46c90d3e3314cf35","slug":"road-police-gonda-maintence-gonda-news-lko650879378","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.4 करोड़ से बनेंगी पुलिस लाइन की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.4 करोड़ से बनेंगी पुलिस लाइन की सड़कें
विज्ञापन
फोटो-4-गोंडा के पुलिस लाइन की खस्ताहाल सड़क। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पुलिस लाइन की सड़कों पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। यह देख पाना आसान नहीं है। दो दशक से पुलिस लाइन की सड़कों का यही हाल है। अब पुलिस लाइन में सड़कों का निर्माण कराने के लिए 5.40 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण को धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है।
पुलिस लाइन में पुलिस उपमहानिरीक्षक समेत पुलिस अधीक्षक के बंगला है। इसके अलावा आवासीय कालोनी में तकरीबन 700 कर्मचारी रहते हैं। यहां बनी बैरकों में 1500 से अधिक पुलिसकर्मी रहते हैं। पुलिस लाइन की टूटी सड़कों पर रोज कर्मचारियों को गुजरना पड़ता है। बारिश में सड़कों पर पानी भरा रहता है। आवासीय कालोनी की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। ऐसे में पुलिस लाइन की दशा सुधारने के लिए पुलिस आवास निगम ने 5 करोड़ 40 लाख रुपये आवंटित किया है।
जल्द ही कार्यदायी संस्था की ओर से पुलिस लाइन में सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। पुलिस लाइन की यूं तो सभी सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। पोस्टमार्टम हाउस जाने वाली सड़क पर डामर तो दूर गिट्टियां तक नहीं हैं। रास्ते से हर रोज पांच से छह शवों को पोस्टमार्टम हाउस लाया जाता है। गड्ढों के कारण अक्सर लाते व ले जाते समय शव वाहनों से नीचे गिर जाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस आवास निगम को प्रस्ताव भेजा गया था। सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ 40 लाख रुपये अवमुक्त हुए है। पुलिस लाइन की सड़कों की सूरत बदली जाएगी। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को निर्माण का काम मिला है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आकाश तोमर, पुलिस अधीक्षक