{"_id":"61d494524d04cd6f4b05a916","slug":"road-gonda-news-lko6120024170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को 331 करोड़ की सड़कों की सौगात, राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को 331 करोड़ की सड़कों की सौगात, राह होगी आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले में अब सड़कों के निर्माण में और तेजी आएगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने वर्चुअल कार्यक्रम करके जिले को 185 सड़कों की सौगात दी है। जिसमें 163 करोड़ की 121 सड़कों का निर्माण पूरा होने पर लोकार्पण किया है और 168 करोड़ की लागत की 64 सड़कों का शिलान्यास किया है। उन्होंने तय समय में सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण पूरा कराने पर जोर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए।
जिले में बीते सालों में स्वीकृत सड़कों का निर्माण पूरा हो गया है, साथ ही नई सड़कों की स्वीकृति दी गई है। इसमें गौरा विस में 10 करोड़ 76 लाख की 40 सड़कों, मेहनौन में 4.61 करोड़ की 26 सड़कों, मनकापुर में 57.61 करोड़ की 10 सड़कों, कटरा में 1.98 करोड़ की आठ सड़कों, तरबगंज में 1.74 करोड़ की आठ सड़कों और करनैलगंज में 86.46 करोड़ की 29 सड़कों का निर्माण पूरा हुआ, जिसका लोकार्पण किया।
नई सड़कों का शिलान्यास किया है। जिसमें गोंडा में 43.59 करोड़ की 13 सड़कों, मेहनौन में 10.50 करोड़ की आठ सड़कों, मनकापुर में 14 करोड़ की आठ सड़कों, गौरा में 45 करोड़ की 29 सड़कों, तरबगंज में 47.38 करोड़ की 22 सड़कों, कटरा में 2.88 करोड़ की 13 सड़कों और करनैलगंज में 4.65 करोड़ की 21 सड़कों का निर्माण स्वीकृत हुआ। वचुअल कार्यक्रम के दौरान पार्टी के विधायकों, नेताओं के साथ ही विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि अब निर्माण शुुरू हो गया है।