फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   road

जिले को 331 करोड़ की सड़कों की सौगात, राह होगी आसान

Wed, 05 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
road
गोंडा। जिले में अब सड़कों के निर्माण में और तेजी आएगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने वर्चुअल कार्यक्रम करके जिले को 185 सड़कों की सौगात दी है। जिसमें 163 करोड़ की 121 सड़कों का निर्माण पूरा होने पर लोकार्पण किया है और 168 करोड़ की लागत की 64 सड़कों का शिलान्यास किया है। उन्होंने तय समय में सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण पूरा कराने पर जोर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए।
विज्ञापन

जिले में बीते सालों में स्वीकृत सड़कों का निर्माण पूरा हो गया है, साथ ही नई सड़कों की स्वीकृति दी गई है। इसमें गौरा विस में 10 करोड़ 76 लाख की 40 सड़कों, मेहनौन में 4.61 करोड़ की 26 सड़कों, मनकापुर में 57.61 करोड़ की 10 सड़कों, कटरा में 1.98 करोड़ की आठ सड़कों, तरबगंज में 1.74 करोड़ की आठ सड़कों और करनैलगंज में 86.46 करोड़ की 29 सड़कों का निर्माण पूरा हुआ, जिसका लोकार्पण किया।
विज्ञापन

नई सड़कों का शिलान्यास किया है। जिसमें गोंडा में 43.59 करोड़ की 13 सड़कों, मेहनौन में 10.50 करोड़ की आठ सड़कों, मनकापुर में 14 करोड़ की आठ सड़कों, गौरा में 45 करोड़ की 29 सड़कों, तरबगंज में 47.38 करोड़ की 22 सड़कों, कटरा में 2.88 करोड़ की 13 सड़कों और करनैलगंज में 4.65 करोड़ की 21 सड़कों का निर्माण स्वीकृत हुआ। वचुअल कार्यक्रम के दौरान पार्टी के विधायकों, नेताओं के साथ ही विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि अब निर्माण शुुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed