फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   road accident in mankapur

ट्रेन गुजरते समय क्रासिंग में घुसी पिकअप ने तोड़ा गेट

Tue, 26 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
road accident in mankapur
मनकापुर (गोंडा)। मनकापुर रेलवे स्टेशन के पूर्व की ओर स्थित चौहानपुर रेलवे क्रॉसिंग में मंगलवार की शाम ट्रेन गुजरते समय एक पिकअप रेलवे क्रॉसिंग के गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस आई। हालांकि हादसा होते-होते बच गया। इसी बीच चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

गेटमैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ पिकअप को चौकी पर ले आई और सीज कर दिया। मामले में पिकअप चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरपीएफ के उपनिरीक्षक सुरेश प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की शाम मनकापुर रेलवे जंक्शन के पूर्व स्थित चौहान पुर रेलवे गेट संख्या 242आईबी से चंडीगढ़-ढेबरुवा एक्सप्रेस ट्रेन पास हो रही थी।
विज्ञापन

गेटमैन सत्यानंद मिश्रा गेट बंद कर रहा था तभी बिना नंबर की एक पिकअप अचानक गेट तोड़ते हुए क्रॉसिंग में घुस आई। पिकअप की टक्कर से रेलवे गेट टूट गया। इसी बीच चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। गेटमैन की सूचना पर आरपीएफ ने पिकअप को चौकी पर लाकर सीज कर दिया है। मामले में पिकअप चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed